Sun Apr 12, 2026 | Updated 12:51 AM IST
image

Thread Work Bangle Designs: कांच की चूड़ियां नहीं अब शामिल करें रेशमी धागों से तैयार ये लेटेस्ट थ्रेड वर्क बैंगल्स, हाथों की बढ़ेगी शोभा

Thread Work Bangle Designs: अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और इसके लिए आप एक से एक खूबसूरत बैंगल्स शामिल करती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर थ्रेड वर्क बैंगल्स को शामिल कर अपने पुरे लुक को अट्रैक्टिव और खास बना सकती हैं। आइए जनते हैं इन लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 19:33 IST

अगर आप शादीशुदा महिला हैं और डेली वियर में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप फैशन की इस बदलती दुनिया में कुछ बदलाव कर सकती हैं। अधिकतर महिलाएं एक जैसी कांच की या लाख की चूड़ियां पहनती हैं, लेकिन अब आप कुछ यूनिक और डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट थ्रेड वर्क वाली चूड़ी के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

ब्लैक पिंक एंड येलो थ्रेड वर्क चूड़ी

अगर आपको चूड़ी पहनने का बहुत शौक हैं और आप एक से एक खूबसूरत चूड़ी बदल-बदल कर पहनती हैं, तो अब आपके लिए ब्लैक पिंक एंड येलो थ्रेड वर्क चूड़ी भी बेस्ट रहेगी। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी चूड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं। ऐसी चूड़ी आपके हाथों को खूबसूरत बना देगी साथ ही आपको डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेगी।

5 - 2026-04-08T184406.979

ऑरेंज थ्रेड बीड बैंग्ल्स

अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक्सेसरीज शामिल कर रही हैं, तो एक जैसी एक्सेसरीज शामिल करने के बजाय आप इस तरह की लेटेस्ट ऑरेंज थ्रेड बीड बैंग्ल्स को शामिल कर सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा साथ ही आप इसे किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

4 - 2026-04-08T184403.712

मल्टीकलर थ्रेड वर्क चूड़ी डिजाइंस

आपके लिए मल्टीकलर थ्रेड वर्क चूड़ी डिजाइंस भी बेस्ट रहेगी। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसी चूड़ी के डिजाइंस मिल जाएंगे। इस तरह की चूड़ी डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी एक सही विकल्प हो सकती है। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

3 - 2026-04-08T184405.349

यह भी पढ़ें- Latest Bangle Set : खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे चूड़ी के ये सेट

ब्लैक थ्रेड एंड मिरर वर्क चूड़ी सेट

अगर आप भी लेटेस्ट और नए ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं, तो एक जैसी चूड़ी पहनने के बजाय आप इस तरह की खूबसूरत ब्लैक थ्रेड एंड मिरर वर्क चूड़ी सेट को शामिल कर सकती हैं। आपको इस तरह की चूड़ी के डिजाइंस में और भी कई कलर की चूड़ियां आसानी से बाजार में या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी, जो आपके हाथों को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी।

2 - 2026-04-08T184359.618

पिंक एंड ब्लू कुंदन थ्रेड चूड़ी

अगर आप किसी खास मौके पर एकदम डिफरेंट और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, लेकिन एक्सेसरीज को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आप पिंक एंड ब्लू कुंदन थ्रेड चूड़ी को किसी भी कुर्ता स्कर्ट या साड़ी के साथ शामिल कर अपने पूरे लुक को बेहतर बना सकती हैं। ऐसे चूड़ी डिजाइंस न सिर्फ आपके हाथों को अट्रैक्टिव बनाएंगे, बल्कि इसकी मदद से आप अपने ट्रेडिशनल लुक को भी गॉर्जियस बना सकती है।  

1 - 2026-04-08T184402.573

यह भी पढ़ें- Bangle Designs: चूड़ियों के साथ में पहनें कंगन के ये नए डिजाइंस, जानें चूड़ी का सेट बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :   myntra/ADVIKA CREATIONS/Taasha Craft/Taasha Craft

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।