Latest Bangle Set : खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे चूड़ी के ये सेट

अगर आप अपने आउटफिट के साथ कुछ नए डिजाइन वाली चूड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गयी चूड़ी के सेट को अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।  

new bangles design

साड़ी और सूट के साथ जब महिलाएं चूड़ी पहनती हैं तो उनके हाथ बेहद ही सुन्दर लगते हैं और इसी वजह से चूड़ी साड़ी और सूट के आउटफिट को बहतरीन बनाने में अहम रोल अदा करता है। आजकल के समय में महिलाएं अपने आउटफिट के जैसे ही चूड़ियों पहनती है ताकि वो परफेक्ट नजर आए लेकिन अगर आप चूड़ियों में कुछ नया ट्राई करना का सोच रही है तो आप इस आर्टिकल की मदद से इन नए डिजाइन वाली चूड़ी के सेट को अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

वेलवेट चूड़ी सेट

new designer bangles

हाथों को खूबसूरत लुक देने के लिए महिलाएंवेलवेट डिजाइन वाली चूड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ी आप किसी त्यौहार के मौके या शादी या फिर किसी फॅमिली फंक्शन में पहन सकती हैं। वहीं वेलवेट डिजाइन चूड़ी का सेट आप अपने आउटफिट के रंग से मैच करके बनवा सकती है। इस वेलवेट वाली चूड़ी सेट के कई डिजाइन आपको आराम से मार्किट में मिल जाएंगे साथ ही आप ऑनलाइन भी इस तरह की चूड़ी खरीद सकती हैं।

मल्टी कलर चूड़ी सेट

new chudi design

अगर आप कुछ नया सोच रही है या फिर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि अपने आउटफिट के साथ किसी रंग की चूड़ी पहने तो आप मल्टी कलर वाली चूड़ी सेट का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी हर रंग के आउटफिट के साथ मैच करेंगी। इस मल्टी कलर चूड़ी सेट के साथ आप झुमकी डिजाइन वाले कंगन या चूड़ी भी ऐड करवा सकती हैं। इस मल्टी कलर चूड़ी सेट के कई सारे डिजाइन आपको मार्किट में मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने अनुसार बनवा सकती हैं।

और पढ़ें :Bangles Designs: लाल चूड़ी के साथ मैच कर पहनें ये कलर, हाथ दिखेंगे खूबसूरत

पर्ल डिजाइन चूड़ी सेट

designer chudi for party

इस तरह का चूड़ी सेट आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। पर्ल डिजाइन चूड़ी सेट को आप आपने आउटफिट के अनुसार बनवा सकती हैं साथ ही इस सेट को हैवी लुक देने के लिए इसमें कंगन भी ऐड करवा सकती हैं। इस तरह के चूड़ी सेट आपको कई सारे कलर आप्शन में मिल जायेंगे जिन्हें आप ऑउटफिट के मैच करके पहन सकती हैं। वहीं पर्ल डिजाइन चूड़ी सेट आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएंगे साथ ही ऑनलाइन भी आप पर्ल डिजाइन चूड़ी सेट खरीद सकती हैं।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : Instgram (bangles_by_churighar_delhi_, rajasthanichood), Flipkart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP