
चूड़ियां पहनना लगभग हर महिलाओं को बहुत ज्यादा पसंद होता है। आजकल कारे रंग की चूड़ियां बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसे आप मोटे कड़े या गोल्डन कड़े के साथ पहन सकती हैं। गोल्डन और सिल्वर दोनों तरह के कड़े ब्लैक चूड़ियों के सेट में चार चांद लगा देते हैं। काले रंग की चूड़ियां हर कपड़े के साथ जच जाती हैं। कई महिलाएं जींस और कुर्ते के साथ भी काली चूड़ियां कैरी करती हैं। ब्लैक चूड़ियों की खास बात यह है कि इन्हें अलग-अलग स्टाइल में पहना जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्लैक चूड़ियों के डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे। आप इन चूड़ियों के डिजाइन से अपने लुक का आइडिया लगा सकती हैं।
बिना डिजाइन की सादी चूड़ियों की खासियत यह है कि इसे आप रोज पहन सकती हैं। हर तरह के कपड़ों के साथ यह जचेगी और आप हर दिन कैरी भी कर सकती हैं। यह बिना किसी डिजाइन के भी एलिगेंट लगती हैं और ज्यादा चमक-धमक नहीं, फिर भी ध्यान खींचती हैं। इस तरह की चूड़ियां जल्दी खराब नहीं होती और कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती।
इसे भी पढ़ें- Best Bangle Colours for Outfits: आउटफिट के साथ ऐसे पसंद करें सही डिजाइन वाले बैंगल्स कलर, हाथ दिखेंगे सुंदर

image credit- Generic/amazon
हैवी लुक के लिए इस तरह का डिजाइन बेस्ट होता है। काले रंग पर गोल्डन कड़ों का टच बेहद खूबसूरत लगता है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे साड़ी-सूट और लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। गोल्ड प्लेटेड ब्लैक बीड्स के साथ क्लासिक और फेस्टिव लुक देने वाला सेट आप खुद भी बना सकती हैं। गोल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल और क्लासी माना जाता है। हाथों के लिए यह बेस्ट चूड़ियों का डिजाइन है।
इसे भी पढ़ें- Lac Bangle Designs For Women: सिंपल से लेकर हैवी डिजाइन में आती हैं लाख की चूड़ियां, यहां देखें तस्वीरें
image credit- AnmoL /pinterest
आजकल वेलवेट चूड़ियों का भी क्रेज बहुत ज्यादा है। सॉफ्ट वेलवेट कपड़े से कवर होती हैं, अंदर इसके कांच की चूड़ियां होती हैं। यह डिजाइन ब्राइडल और हैवी लुक के लिए परफेक्ट होता है। वेल्वेट फैब्रिक खुद ही एक रॉयल फील देता है, इसके साथ आप गोल्डन और सिल्वर कड़े लगा देंगी, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। वेल्वेट कपड़ा बहुत मुलायम होता है और पहनने में भी कंफर्टेबल लगता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, queendomgalore/pinterest,amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।