Tue Apr 7, 2026 | Updated 03:04 AM IST HZ Awards 2026
image

Best Bangle Colours for Outfits: आउटफिट के साथ ऐसे पसंद करें सही डिजाइन वाले बैंगल्स कलर, हाथ दिखेंगे सुंदर

जब भी हम कोई आउटफिट स्टाइल करते हैं, तो इसके साथ चूड़ियां पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप सही कलर वाली चूड़ियों को खरीदें, जिसे वियर करके आपके हाथ और लुक दोनों ही अच्छा लगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 10:00 IST

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ अलग-अलग तरह के कपड़े और एक्सेसरीज को सर्च करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि इसे वियर करके हमारा लुक अच्छा नजर आए। आउटफिट के साथ हम अक्सर चूड़ियों को भी वियर करते हैं, जिसे स्टाइल करके हाथ सुंदर नजर आएंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सही कलर लिया जाए, तभी आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। आइए बताते हैं किस तरह के कलर के आउटफिट के साथ कौन सी चूड़ियां अच्छी लगेंगी?

ब्लैक कलर आउटफिट के साथ चूड़ी कलर

आप ब्लैक कलर आउटफिट के साथ लाल या ग्रीन कलर की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। ये दोनों कलर ब्लैक कलर के साथ अच्छे से मैच होते हैं, जिसे वियर करके आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही आपके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी। इस तरह की चूड़ियों में आप प्लेन या वर्क वाला डिजाइन ले सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी।

Gold Bangles (2)

ब्लू आउटफिट के साथ चूड़ी के कलर

अगर आप ब्लू कलर आउटफिट को स्टाइल कर रही हैं, तो ऐसे में आप ऑरेंज और गोल्डन रंग की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के रंग वाली चूड़ियां पहनने के बाद हाथों में सुंदर लगती है। साथ ही आपके आउटफिट का कलर भी अच्छे से हाइलाइट होगा। आपको चूड़ियां मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

2 - 2026-03-11T184223.951

येलो आउटफिट के साथ चूड़ी कलर

येलो कलर आउटफिट को अगर आप स्टाइल कर रही हैं, तो इसके साथ आप पिंक और पर्पल कलर वाली चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। इस तरह की चूड़ियों को अगर आप प्लेन डिजाइन में खरीदेंगी, तो इससे आपके हाथों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आप अच्छी नजर आएंगी।

5 - 2026-03-11T184305.175

यह भी पढ़ें- Bangle Wearing Tips: सिर्फ रेड ही क्यों, इन 3 कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहनें लाल चूड़ियां, हर कोई देखेगा आपके हाथ

ब्राउन कलर आउटफिट के साथ चूड़ी कलर

आप ब्राउन कलर के आउटफिट्स के साथ गोल्डन और ग्रीन कलर की चूड़ियों को वियर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। साथ ही इससे आपको ज्यादा कलर ऐड करने की जरूरत नहीं होगी। इसे वियर करके ही आपका पूरा लुक अच्छा नजर आएगा।

3 - 2026-03-11T184154.536

यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: सहेली की शादी में आपके हाथों की रौनक बढ़ा देंगी गजरा स्टाइल बैंगल्स की ये खूबसूरत डिजाइंस

इस बार आप ट्राई करें ये चूड़ी कलर, जिसे स्टाइल करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखाई देंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik/ Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।