
अपने लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट टच देने के लिए महिलाएं एक से एक आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आपको भी सोने या चांदी की ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट सिल्वर बाली डिजाइंस बताएंगे, जो चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। आइए जानते हैं इन बाली के नए कलेक्शंस के बारे में।
गोल आकार वाली सिल्वर हूप चांदी की बाली
अगर आप रोजना पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत बाली की तलाश में है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खूबसूरत डिजाइनर गोल आकार वाली सिल्वर हूप चांदी की बाली बेस्ट हो सकती है। इसे आप डेली वियर में पहनकर अपने डेली वियर लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह की बाली इन दिनों काफी ट्रेंड में है।

लीफ पैटर्न चांदी की बाली
अगर आप अपनी बच्ची के लिए चांदी की बाली या इयररिंग्स खरीदना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस तरह की लीफ पैटर्न सिल्वर चांदी की बाली इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी बेटी को बहुत पसंद आएगी और यह उसे गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- शादी में गिफ्ट देने के लिए 4 ट्रेंडी चांदी की पायल डिजाइंस देखें यहां, खुश हो जाएगी आपकी दोस्त
चेन पैटर्न सिल्वर चांदी की बाली
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत चैन पैटर्न सिल्वर चांदी की बाली भी बेस्ट रहेगी। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको इस तरह की डिजाइनर बाली मिल जाएगी। इसे आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं।

वी शेप सिल्वर चांदी की बाली
अगर आप को इयररिंग्स पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक शानदार इयररिंग शामिल करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की खूबसूरत वी शेप सिल्वर चांदी की बाली को पहन सकती हैं। ऐसी चांदी की बाली आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपको गॉर्जियस लुक भी देगी।

राउंड सर्कुलर सिल्वर चांदी की बाली
आपके लिए यह खूबसूरत राउंड सर्कुलर चांदी की बाली भी सही रहेगी। इस तरह की बाली डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ आपके डेली वियर लुक से लेकर किसी भी खास इवेंट वाले लुक को भी शानदार बना देगी। आपको इस तरह की बाली सुनार की दुकान पर मिल जाएगी या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी इसे खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chandi Ki Bali Designs for Daily Wear: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी की बाली के ये नए डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : MANTRA/Studio One Love/MYKI/Jazz and Sizzle/AccessHer/GC PREMIUM JEWELLERY
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।