image

Vastu For Bangles: कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं चूड़ियों से जुड़ी ये गलतियां? आज ही सुधारें वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

 हिंदू धर्म में चूड़ियां सिर्फ श्रृंगार की वस्तु नहीं होती, बल्कि इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जात ाहै। ऐसे में आपको इससे जुड़ी गलतियों से हमेशा बचना चाहिए। आइए इसके बारे में आर्टिकल में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 13:18 IST

हिंदू धर्म में हर वस्तु का खास महत्व होता है। ऐसे ही महिलाओं से जुड़ी खास चीज चूड़ियां भी सबसे अहम महत्व रखती हैं। चूड़ियों को सिर्फ सौभाग्य का प्रतीक नहीं माना जाता है, बल्कि इसे माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, लेकिन कई बार हम गलती से कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसे करने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि इसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं और मां लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में क्या बताया है, जिसका ध्यान आपको रखना होगा।

टूटी या चटकी हुई चूड़ियां रखना या पहनना

सबसे बड़ी गलती जो अक्सर महिलाएं करती हैं, वह है थोड़ी सी चटकी हुई चूड़ी को पहने रखना या इसे संभालकर रखना। शास्त्रों के अनुसार, टूटी हुई चूड़ी पहनना दरिद्रता को आमंत्रण देना है। यह पति के स्वास्थ्य और घर की बरकत के लिए अशुभ माना जाता है। अगर चूड़ी चटक जाए, तो उसे तुरंत उतार देना चाहिए। इसे उतारने के बाद इसे कूड़े में न डालें, बल्कि इसे आप माथे से लगाकर किसी पेड में जाकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1 - 2026-02-10T124730.013

बिस्तर पर बैठकर न बदलें चूड़ियां

अगर आप अक्सर बिस्तर पर बैठकर चूड़ियों को बदलते हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। कोशिश करें कि आप हमेशा चूड़ी खड़े होकर ही बदलें। साथ ही कमरे में अंधेरा न हो। रोशनी में चूड़ी को बदलें।

2 - 2026-02-10T124728.609

यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स:  भूलकर भी मेन गेट पर न लगाएं ये गहरे रंग, पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

उपहार में मिली चूड़ियों का न करें अनादर

यदि आपको कोई चूड़ियां उपहार में देता है, तो उन्हें फेंकने या किसी को देने के बजाय पहले स्वयं पहनें या सम्मानपूर्वक रखें। चूड़ियों को दान करना पुण्य का काम है, लेकिन अपनी पहनी हुई पुरानी और गंदी चूड़ियां किसी को न दें। इससे भी माता लक्ष्मी आपसे रूष्ट हो सकती हैं और आपके जीवन में प्रभाव गलत पड़ सकता है।

3 - 2026-02-10T124724.625

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ानी है? जानें पति-पत्नी की तस्वीर लगाने की सही दिशा

आप चूड़ियों से जुड़ी इन चीजों का खास ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;