image

Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ानी है? जानें पति-पत्नी की तस्वीर लगाने की सही दिशा

अपने वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और प्यार रखना है, तो ऐसे में अपनी तस्वीर लगाने से पहले दिशा का खास ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां दूर हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 14:35 IST

अपने जीवन में सुख-समृद्धि और प्यार बना रहे। इसे हर कोई चाहता है। इसलिए लोग वास्तु का खास ध्यान रखते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आनी भी जरूरी है। ऐसे में हर कोई कोशिश करता है कि वो अपने बेडरूम को अच्छे से डेकोरेट कर सके, ताकि किसी तरह की परेशानी न आए। कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें शादी की तस्वीरें या अन्य तस्वीरें लगाना काफी पसंद होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताई गई दिखा का ध्यान रखकर इन्हें टांगे और इससे वास्तु को अच्छा रख सके। आइए आप भी इन दिशा का ध्यान रखें।

कपल तस्वीर लगाने की शुभ दिशा कौन सी है?

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, पति-पत्नी की तस्वीर को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में लगानी चाहिए। यह दिशा फोटो के लिए सबसे अच्छी है। साथ ही वैवाहिक जीवन को भी अच्छा बनाती है। इस दिशा में तस्वीर लगाने से प्यार बढ़ेगा। साथ ही दोनों के बीच समझदारी भी बढ़ेगी, जो प्यार का काम करेगी। तस्वीर को बेडरूम की दीवार पर, खासकर बिस्तर के पीछे लगाना चाहिए ताकि प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़े।

1 - 2026-01-06T124345.242

पति-पत्नी की ऐसी तस्वीर कैसे चुनें

अक्सर लोग घर में एक साथ कई सारी तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं, लेकिन यह शुभ नहीं मानी जाती है। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, बेडरूम में अगर आप कपल फोटो लगा रही हैं, तो ऐसे में खुश वाली तस्वीर को लगाएं। कोशिश करें कि ये तस्वीर रंगों से भरी हो, ताकि आपके वैवाहिक जीवन में रंग भरते नजर आए। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होता है। साथ ही आपके जीवन के मन मुटाव भी कम देखने को मिलते हैं। फोटो फ्रेम को भी सिंपल रखें, ताकि आपके जीवन में मधुरता बनी रहे।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सकट चौथ से पहले कर लें ये 3 काम, घर से दूर रहेगा वास्तु दोष

इस दिशा में तस्वीर लगाने से बचें

पति-पत्नी की तस्वीर कभी भी ऐसी दिशा में नहीं लगानी चाहिए, जो अशुभ मानी जाती है, जैसे कि बेडरूम के सामने वाली दीवार पर तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ता है। कपल तस्वीर को कभी भी किचन या वॉशरूम वाली दीवार पर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे कलह बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि किसी एक्सपर्ट की राय लेकर इस तस्वीर को लगाएं, ताकि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी न आए।

3 - 2026-01-06T124343.706

यह भी पढ़ें- New Year Vastu Tips: साल की शुरुआत से पहले निकाल दें ये वस्तुएं, घर में रहेगा सकारात्मक माहौल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;