Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:26 AM IST
image

Vastu Tips for Akhand Jyoti: नवरात्रि में किस दिशा में रखें अखंड ज्योति? जानें वास्तु के ये जरूरी नियम और लाभ

Vastu Upay: नवरात्रि में ज्यादातर घरों में अखंड ज्योति जलाई जाती है, लेकिन इसे जलाने से पहले जरूरी है कि आप इसके वास्तु नियमों को जानें, ताकि आपकी पूजा अच्छे से पूरी हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 14:53 IST

नवरात्रि के त्योहार पर हर कोई घर में माता रानी का आगमन करता है। इसलिए घरों में अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। ऐसे में अगर आपके घर में अखंड दीपक रखा जाता है और कोशिश की जाती है कि नौ दिनों तक ये जलता रहे, तो इसे लिए जरूरी है कि आप वास्तु से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखें। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसकी जानकारी शेयर की है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं, ताकि आप भी घर में सही तरीके से अखंड ज्योति जला सकें।

अखंड ज्योति के लिए सबसे उत्तम दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में दीपक रखने की दिशा का गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप अखंड ज्योति रखने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्वी मानी जाती है। यह अग्नि की दिशा है, इसलिए यहां ज्योति प्रज्वलित करने से घर के सदस्यों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। अगर आपके घर में ये दिशा नहीं पड़ रही है, तो ऐसे में आप पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। इससे आयु और आरोग्य में वृद्धि होती है।

1 - 2026-03-18T130951.668

अंखड ज्योति के लिए लौ किसकी बनाएं?

कई सारे लोग अखंड ज्योति को रुई की बत्ती से बनाते हैं, लेकिन इस बार आप ये गलती न करें। आप ज्योति की लौ को कलावे से तैयार करके दीपक में नौ दिन के हिसाब से लगा दें, ताकि ये बार-बार बदलनी न पड़ें। कलावे की लौ वैसे भी माता रानी की पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। ऐसे में आप इसी से दीपक को जलाएं। साथ ही इसके जलने का ध्यान रखें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा। साथ ही जीवन की परेशानियां कम हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

अखंड ज्योति के क्या होते हैं लाभ?

वास्तु के अनुसार, विधि-विधान से जलाई गई अखंड ज्योति घर के वास्तु दोषों को शांत करती है। यह घर के वातावरण से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम करती है और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ाती है। जलती हुई ज्योति ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है, जो मानसिक तनाव को दूर कर मन को शांति प्रदान करती है। इसलिए आप नवरात्रि के नौ दिनों में घर पर अखंड ज्योति जला सकती हैं।

2 - 2026-03-18T130953.942

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

आप नवरात्रि में अखंड ज्योति से जुड़े इन वास्तु नियमों का खास ध्यान रखें, ताकि आपको इसका लाभ भी प्राप्त हो सके और इससे आपकी पूजा भी अच्छे से पूरी हो सके।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik/ Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;