Wed Mar 25, 2026 | Updated 12:41 AM IST HZ Awards 2026
image

Vastu Tips for Kitchen: रसोई की इस दिशा में रखें पानी से भरा गिलास, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि

अगर आपके घर में भी धन की नजर आ रही है, तो ऐसे में आप भरा हुआ गिलास किचन में रख सकती हैं। इससे सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 13:50 IST

हर कोई चाहता है कि जीवन की परेशानियां जल्द से जल्द खत्म हो सके। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे जीवन में हर चीज सरलता से चलती हैं। कार्यों में किसी तरह की रुकावटें नहीं आती हैं, लेकिन जब हम चीजों को सही दिशा में रखना भूल जाते हैं, तो इसका असर गलत पड़ने लगता है। खासकर किचन में रखा पानी। इसलिए जरूरी है कि आप जानें कि किचन में आप किस दिशा में पानी के गिलास को रख सकती हैं? एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसकी जानकारी शेयर की है और बताया कि पानी को किस दिशा में रखा जा सकता है।

जल और चंद्रमा का संबंध

ज्योतिष और वास्तु में जल का सीधा संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा मन और धन का स्वामी है। यदि रसोई में जल का स्थान गलत दिशा में हो, तो घर में मानसिक अशांति और आर्थिक तंगी बनी रहती है। वहीं, सही दिशा में रखा गया एक गिलास पानी भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

02 (16)

किचन की किस दिशा में रखें पानी से भरा गिलास?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई की उत्तर-पूर्व दिशा जल रखने के लिए सबसे उत्तम मानी गई है। यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है। यहां पानी से भरा पात्र या गिलास रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और लक्ष्मी जी का आगमन होता है। अगर उत्तर-पूर्व में जगह न हो, तो आप उत्तर दिशा में भी पानी रख सकते हैं। यह कुबेर की दिशा है, जो धन लाभ के नए अवसर पैदा करती है।
  • वास्तु एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात को सोने से पहले किचन के उत्तर-पूर्व कोने को साफ करके वहां एक साफ गिलास में ताजा पानी भरकर रखना चाहिए। सुबह इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • कभी भी चूल्हे के एकदम पास पानी का गिलास या मटका न रखें।
  • अग्नि और जल परस्पर विरोधी तत्व हैं। इन्हें पास रखने से घर के सदस्यों के बीच कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कोशिश करें कि पानी तांबे, पीतल या मिट्टी के पात्र में हो।
  • जिस स्थान पर आप पानी रख रहे हैं, वह जगह पूरी तरह साफ होनी चाहिए। गंदे स्थान पर रखा पानी वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

01 (22)

 

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

रसोई में पानी का गिलास रखने से घर की खुशहाली आती है। आज ही अपनी रसोई के उत्तर-पूर्व कोने को व्यवस्थित करें और वहां एक शुद्ध जल का पात्र रखें। विश्वास और वास्तु के इन सरल नियमों के साथ, आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;