
हर घर में पूजा का एक ऐसा स्थान होता है जहां लोग शांति की तलाश करते हैं। मंदिर में लोग पूजा करने के साथ मन को शुद्ध भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर का मंदिर हमेशा सही स्थान पर होना चाहिए जिससे इसके प्रभाव पूरे घर में हो सकें। हिंदू धर्म के अनुसार घर का मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं होता है बल्कि इसे घर की सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत भी माना जाता है। खासतौर पर लकड़ी का मंदिर घर में बहुत शुभ माना जाता है। अगर मंदिर को वास्तु नियमों के अनुसार नहीं रखा जाता है तो इसके शुभ फल नहीं होते हैं। घर में लोग लकड़ी या किसी अन्य धातु के मंदिर की स्थापना करते हैं। ऐसे ही अगर आप घर में लकड़ी का मंदिर रखती हैं तो आपको कुछ वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको घर में लकड़ी का मंदिर रखते समय किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में लकड़ी का मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में होना चाहिए। इस दिशा को भगवान की दिशा माना जाता है और दिशा भगवान की दिशा मानी जाती है और यहां मंदिर रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर ईशान कोण में मंदिर रखना संभव न हो, तो आप उत्तर या पूर्व दिशा में भी मंदिर रख सकते हैं, लेकिन आपको लकड़ी के मंदिर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या घर में लकड़ी का मंदिर रखना होता है अशुभ?
कई लोग मंदिर को सीधे जमीन पर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार लकड़ी के मंदिर को घर में कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए। लकड़ी का मंदिर हमेशा किसी लकड़ी की चौकी या स्टैंड पर ही रखना चाहिए। हमेशा मंदिर जमीन से थोड़ा ऊंचाई पर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पूजा का पूर्ण फल मिलता है। मंदिर हमेशा जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर इसलिए रखा जाता है क्योंकि पूजा के समय हमेशा ईश्वर का स्थान ऊंचाई पर होना चाहिए।

वास्तु के अनुसार मंदिर के ऊपर कभी भी कोई सामान जैसे कपड़े, किताबें या अन्य चीजें नहीं रखनी चाहिए। मंदिर के ऊपर सामान रखने से वास्तु दोष लगता है और घर में मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। आपको कभी भी मंदिर के ऊपर कोई भी माचिस या कैंची जैसे सामान भी नहीं रखने चाहिए। इसके साथ आपको मंदिर के आस-पास कभी भी झाड़ू या जूते जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। आपको मंदिर के आसपास हमेशा साफ-सफाई और पवित्रता बनाए रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या किचन में रखनी चाहिए देवी-देवताओं की प्रतिमा?
अगर आप भी घर में लकड़ी का मंदिर रखती हैं, तो यहां बताए वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।