क्या किचन में रखनी चाहिए देवी-देवताओं की प्रतिमा?

बहुत से लोग मंदिर के अलावा, घर की रसोई में भी भगवान की प्रतिमा रखते हैं और पूजा करते हैं। रसोई में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखना कितना सही या गलत है, आइये जानते हैं।  

is it good to keep deities idol in kitchen hindi

Kya Rasoi Mein Rakh Sakte Hein Bhagwan Ki Murti: वास्तु शास्त्र में घर में भगवान की मूर्ति रखने से जुड़े कई नियम बताये गए हैं। इन नियमों का पालन आवश्यक माना गया है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो इससे न सिर्फ वास्तु दोष लगता है बल्कि पूजा-पाठ का फल भी नहीं मिलता है।

ठीक ऐसे ही रसोई में भगवान की मूर्ति रखने से जुड़ी बातें भी वास्तु शास्त्र में वर्णित हैं। असल में बहुत से लोग मंदिर के अलावा, घर की रसोई में भी भगवान की प्रतिमा रखते हैं और पूजा करते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि रसोई में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखना कितना सही या गलत होता है।

क्या रसोई में रख सकते हैं भगवान की मूर्ति? (Can We Keep Deities Idol In Kitchen)

kya kitchen mein rakh sakte hai bhagwan ki murti

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जहां भगवान (भगवान को भोग क्यों लगाते हैं) की स्थापना करते हैं वहां उस स्थान को स्वच्छ रखना चाहिए। उस स्थान की शुद्धता भंग नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, ऐसी जगह स्थापना करनी चाहिए जहां उनकी रोजाना नियमित पूजा हो सके।

यह भी पढ़ें:क्या रसोईघर में रख सकते हैं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति?

इसी कारण से भगवान को सिर्फ और सिर्फ मंदिर में स्थापित करने के लिए कहा जाता है। वहीं, कई लोगों के घरों में भगवान मंदिर के अलावा रसोई में भी स्थापित होते हैं। रसोई घर को अन्न का भंडार माना जाता है। यह घर का पवित्र स्थान है।

kya kitchen mein rakhni chahiye bhagwan ki murti

इसलिए रसोई में भगवान की मूर्ति रखना गलत नहीं है लेकिन मूर्ति स्थापना से पहले नियमों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर घर की रसोई में भगवान की प्रतिमारखते हैं तो उस स्थान को रोजाना साफ करें और उस स्थान पर गंदगी न होने दें।

यह भी पढ़ें:Maa Lakshmi Idol: रसोई में भी रखी जाती है मां लक्ष्मी की मूर्ति, जानें महत्व और लाभ

घर की रसोई में जहां भगवान की मूर्ति स्थापित की है वहां भूल से भी झूठे बर्तन या बासी खाना न रखें। कोशिश करें उस जगह पर कोई वस्तु रखी ही न जाए। आप चाहें तो भगवान की मूर्ति के पास अनाज से भरा बर्तन रख सकते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर की रसोई में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखनी चाहिए या नहीं और क्याहाई इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP