Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:27 PM IST HZ Awards 2026
Hanuman jayanti

Hanuman Jayanti Puja Vidhi & Mantra 2026: बजरंबली की बनी रहेगी आपके ऊपर कृपा, जब आप इन पूजा विधि और मंत्रों का करेंगी उच्चारण

हनुमान जयंती का यह खास दिन 2 अप्रैल को पड़ रहा है। ऐसे में आप भी सही पूजा विधि और मंत्रों का उच्चारण करके बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 18:18 IST

हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर कोई इस दिन को उत्सव की तरह मनाता है। कई जगहों पर भंडारे किए जाते हैं। सुंदरकांड का पाठ होता है, ताकि भगवान की कृपा हमारे ऊपर बनी रहे। इस बार आप भी पूरे विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा अर्चना करें और मंत्रों का उच्चारण भी जरूर करें, जिसकी जानकारी पंडित जन्मेश द्विवेदी ने शेयर की है।

हनुमान जयंती 2026 की संपूर्ण पूजा विधि

हनुमान जी की पूजा में शुचिता और भक्ति का विशेष महत्व है। यहां सरल पूजन विधि दी गई है।

2 - 2026-04-01T125839.751

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के कपड़ों को धारण करें।
  • इसके बाद मंदिर की सफाई करके हनुमान जी की मूर्ति या चित्र को रखें।
  • फिर दीपक जलाकर हाथ में पानी लेकर पूजा का संकल्प लें।
  • बजरंगबली को चमेली के तेल में मिला हुआ नारंगी सिंदूर अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करें। आप चाहें तो मंदिर में जाकर चढ़ा सकती हैं।
  • उन्हें लाल गुलाब या गेंदे के फूलों की माला अर्पित करें।
  • आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें।
  • इसके बाद भगवान की आरती करें और उन्हें बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू या रोट का भोग लगाएं।
  • इससे बजरंगबली आपके प्रसन्न होंगे और आपकी समस्याओं को जल्दी हल कर देंगे।

हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र और उनके अर्थ

मंत्रों का उच्चारण यदि अर्थ समझकर किया जाए, तो उसका प्रभाव दोगुना हो जाता है। हनुमान जयंती पर इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

1 - 2026-04-01T125807.875

  • मनोजवं मारुततुल्यवेगं मंत्र मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ इसका अर्थ है, जो मन के समान तेज गति वाले हैं, जिनकी गति वायु के समान है, जिन्होंने अपनी इंद्रियों को जीत लिया है, जो बुद्धिमानों में श्रेष्ठ हैं, उन वायुपुत्र और वानर सेना के प्रमुख श्रीराम दूत हनुमान की मैं शरण लेती हूं।
  • हनुमान गायत्री मंत्र ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात॥ इसका अर्थ है, हम अंजनी पुत्र हनुमान को जानते हैं और वायुपुत्र का ध्यान करते हैं। वे महावीर हनुमान हमें सद्बुद्धि और प्रेरणा प्रदान करें। 
  • संकट मोचन मंत्र ॐ हं हनुमते नमः॥ इसका अर्थ है मैं पवनपुत्र हनुमान को नमन करती हूं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Upay 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली करेंगे हर मनोकामना पूरी

हनुमान जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर के 'डर' को 'बल' में बदलने का दिन है। ऊपर दी गई विधि और मंत्रों के सही अर्थ को समझकर यदि आप आराधना करती हैं, तो बजरंगबली की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदैव बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Date 2026: 2 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;