
हनुमान जयंती का पर्व हनुमान जी की भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से बजरंगबली की पूजा करते हैं और अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस दिन राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करें, तो उनका प्रभाव और भी ज्यादा शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और उन्हें नकारात्मक शक्तियों, भय और संकटों से बचाते हैं। हर साल हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल यह पूर्णिमा तिथि 02 अप्रैल को पड़ेगी और इसी दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जयंती के दिन किए गए उपाय न सिर्फ जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि, धन लाभ और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको अपनी राशि के अनुसार हनुमान जयंती पर कौन से उपाय आजमाने चाहिए।

मेष राशि वाले यदि हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और हनुमान जी को नारंगी सिंदूर चढ़ाएंगे तो उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं मेष राशि के जीवन में शनि की साढ़े साती का असर भी काफी कम हो सकता है और हनुमान जी के साथ शनि की कृपा भी बनी रहेगी।
वृषभ राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र 'ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः' है। आप इस दिन 'ॐ श्री हनुमते नमः' मंत्र का जाप भी 108 बार करें तो सभी कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Date 2026: 1 या 2 अप्रैल कब है हनुमान जयंती? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
मिथुन राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर में जाकर चोला चढ़ाना चाहिए और घर की सुख समृद्धि की कामना करनी चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन हनुमान जी को चमेली का तेल भी जरूर चढ़ाएं।

कर्क राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन घर में सुंदर कांड का पाठ करना चाहिए। यह पाठ आप परिवार के साथ मिलकर करें तो ज्यादा फलदायी माना जाता है।
सिंह राशि के लोग यदि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और पूजा के समय पीले फूल अर्पित करें तो उन्हें लाभ हो सकता है और उनके ऊपर सदैव हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।
कन्या राशि के लोग यदि हनुमान जयंती के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर मचिस का गुप्त दान करेंगे तो यह उनके लिए बहुत शुभ होगा। अगर आपके ऊपर काफी लंबे समय से समस्याएं चली आ रही हैं तो इससे किसी भी समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
तुला राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी के अंगूठे का सिंदूर लेकर माथे पर लगाना चाहिए। इससे बजरंगबली की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी पर चोला चढ़ाना चाहिए और घर की खुशहाली की कामना करनी चाहिए। इस दिन आप सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
धनु राशि के लोग यदि हनुमान जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे और उन्हें धन का दान करेंगे तो उन्हें समस्त कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं इससे आपके जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
मकर राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ शनि चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। इससे आपके ऊपर बजरंगबली के साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इस दिन यदि संभव हो तो पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक भी जलाएं।

कुंभ राशि के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर में जाकर सुंदर कांड का पाठ करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक फल मिलते हैं।
मीन राशि के लोग यदि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी पूजा के साथ सूर्य और चंद्रमा को अर्घ्य देंगे, तो आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो जीवन में सफलता के योग बनेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।