
कई बार हमारी कुछ आदतें हमें परेशान कर देती हैं और घर में होने वाले दोष का कारण बनती हैं। आपकी अच्छी आमदनी होने के बाद भी पैसों की तंगी बनी रहती है। हमारे घर की सुख-समृद्धि केवल कमाई पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि हमारी आदतों पर भी बहुत ज्यादा निर्भर करती है। वास्तु और ज्योतिष की मानें तो पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार आपकी कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो धीरे-धीरे घर की लक्ष्मी को दूर कर सकती हैं और आर्थिक परेशानियों का कारण बनती हैं। कई बार हम मेहनत बहुत करते हैं, लेकिन फिर भी पैसा टिकता नहीं है। इसके पीछे कारण घर का वातावरण और हमारी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं। अगर आप समय रहते इन आदतों को ठीक कर लें तो आपके घर के सभी दोष दूर हो सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में, जो दरिद्रता का कारण बन सकती हैं।

कई बार हम जाने-अनजाने में घर की निजी बातें, झगड़े या आर्थिक स्थिति के बारे में बाहर लोगों को बताने लगते हैं। ऐसा करना बिकुल गलत माना जाता है और इससे आपकी पारिवारिक स्थिति खराब हो सकती है। इससे न सिर्फ परिवार की छवि खराब होती है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, घर की समस्याओं को घर में ही सुलझाना चाहिए। बार-बार घर की बातें बाहर बताने से परिवार में तनाव बढ़ता है और आर्थिक स्थिति पर भी असर होता है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि कभी भी अपने घर की गुप्त बातें घर के बाहर न बताएं।
View this post on Instagram
कई बार जल्दबाजी में हम किचन रात के समय गंदी छोड़ देते हैं। ऐसा माना जाता है कि आपको कभी भी किचन में रात के समय गंदगी नहीं छोड़नी चाहिए। अगर आप बर्तन साफ़ नहीं कर सकती हैं तो आपको बर्तनों से जूठन हटाकर ही सिंक में रखना चाहिए। इसके साथ आपको गैस चूल्हा भी हमेशा रात के समय साफ कर देना चाहिए। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रात में गंदे बर्तन छोड़ना या रसोई को गंदा रखना अशुभ होता है और इससे आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना शास्त्रों के अनुसार ठीक नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप रात के सामने झाड़ू लगाती हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, यही नहीं इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है। अगर आपका झाड़ू लगाना बहुत जरूरी हो तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भूलकर भी आप कूड़ा घर से बाहर न निकालें।
संध्या का समय पूजा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है। इस समय आपको किसी भी तरह का ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा आए। इस समय घर में शांति और सकारात्मक वातावरण होना चाहिए। इस समय आपको किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े नहीं करने चाहिए इससे आपके घर में बुरी शक्तियों का वास हो सकता है। अगर इस समय घर में झगड़ा या बहस होती है, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर की सुख-समृद्धि पर असर पड़ता है।
अन्न को हमेशा अन्नपूर्णा माता का आशीर्वाद माना जाता है। ऐसे में यदि आप कभी किसी भी वजह से खाने की बर्बादी करती हैं तो ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। जो लोग बार-बार खाना फेंकते हैं या प्लेट में खाना छोड़ देते हैं, उनके घर में आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। यही नहीं ऐसा करने से आपके घर में अन्न और धन की कमी भी होने लगती है। आपको हमेशा उतना ही भोजन बनाना और थाली में लेना चाहिए जो आपके लिए पर्याप्त हो।
अगर आपके भीतर भी इनमें से कोई आदत है तो आपको अपनी ये आदत तुरंत बदल लेनी चाहिए जिससे आपके घर पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।