herzindagi
do not leave dirty utensils overnight

रात के समय जूठे बर्तन छोड़ने से हो सकते हैं कंगाल, जानें क्या कहता है शास्त्र

आइए जानें हमारे शास्त्रों में इस बात का जिक्र क्यों किया गया है कि रात के समय जूठे बर्तन क्यों नहीं छोड़ने चाहिए और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-08-09, 12:03 IST

हिन्दू धर्मशास्त्रों में ऐसे कई नियम बनाए गए हैं जो हमारे दैनिक कार्यों से जुड़े हुए हैं जैसे सुबह जल्दी उठना, स्नान करने के बाद पूजा करना, नहाने के बाद मंदिर जाना, रात के समय पैर धोकर सोना, सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाना और रात के समय जूठे बर्तन न छोड़ना।

हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने की सलाह दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन सभी नियमों का पालन करने से जीवन में अनुशासन बना रहता है और हमारी दैनिक क्रियाएं भी सुचारु रूप से चलती रहती हैं।

शास्त्रों में लिखी न जाने कितनी ऐसी बातें हैं जिनका हम सदियों से पालन करते आए हैं लेकिन हमें उसके पीछे के कारणों का पता नहीं होता है। ऐसी ही एक बात है रात के समय जूठे बर्तन न छोड़ने का नियम। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें शास्त्रों में इस बात का जिक्र क्यों किया गया है कि रात के समय जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।

रात में जूठे बर्तन न छोड़ने के वैज्ञानिक कारण

do not leave dirty utensils at night

यदि विज्ञान की बात की जाए तो रात के समय यदि आप जूठे बर्तन छोड़ती हैं तो इसमें बचा हुआ खाना लगा रहने से कई तरह के बैक्टीरिया जन्म लेते हैं। रात भर में बैक्टीरिया की संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है।

यदि रात भर रखने के बाद सुबह बर्तनों की सफाई की जाती है तब भी इसमें कई बैक्टीरिया बचे रह जाते हैं जो कि शरीर में प्रवेश करते हैं और ये सेहत को खराब कर देता है। ऐसे घर में हमेशा रोग बने रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं,जानें क्या कहता है शास्त्र?

रात में जूठे बर्तन न छोड़ने के ज्योतिषीय कारण

यदि रात के समय जूठे बर्तन न छोड़ने के पीछे के ज्योतिषीय कारणों की बात करें तो ज्योतिष के अनुसार बर्तनों का अधिपत्य ग्रह मंगल है और यदि आप रात में जूठे बर्तन छोड़ते हैं तो मंगल ग्रह नाराज हो जाते हैं जो घर में दुखों का कारण बनता है।

रात में जूठे बर्तन रखने से चन्द्रमा और शनिनाराज हो सकते हैं जो आपके लिए आर्थिक हानि का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही ऐसा करने से व्यक्ति का मानसिक तनाव भी बढ़ता है।

रात में जूठे बर्तन न छोड़ने के धार्मिक कारण

leaving dirty utensils at night is not good

शास्त्रों में हमेशा धर्म के लिए घर की साफ़ सफाई और पवित्रता की बात की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप घर में पवित्रता और शुद्धता बरकरार नहीं रखते हैं तो ये घर में आर्थिक हानि का कारण बन सकते हैं।

इसलिए यदि आप रात के समय जूठे बर्तन छोड़ती हैं तो ये माता लक्ष्मी को नाराज करने का कारणबन सकता है और ऐसे घर में कभी भी बरकत नहीं होती है तथा धन व्यर्थ के कार्यों में व्यय होता है। जूठे बर्तन घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं।

शास्त्रों में कही गई है ये बात

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि खाना खाते ही बर्तन तुरंत धोकर रख देने चाहिए। लेकिन यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तब भी आपको रात भर के लिए जूठे बर्तनों को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि ये बर्तन ग्रहों को नाराज कर सकते हैं और आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार भोजन करने के ये 5 नियम जानें

इन सभी कारणों से शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि रात के समय जूठे बर्तनों को छोड़ना घर की सुख समृद्धि के लिए अच्छा नहीं है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and unsplash.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।