
आजकल के लाइफस्टाइल के कारण लोगों को बहुत कम समय मिलता है कि वो अपने घर के कामों को सही समय पर कर सके। ऐसे में महिलाएं जो भी बचा हुआ काम होता है उसे रात के समय पूरा करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इस बात को जान लें कि रात के समय आपको कभी भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। इसके बारे में विस्तार से एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने जानकारी शेयर की है, जिसे आपको जानना चाहिए और इसके बाद रात के समय कभी भी कपड़े नहीं वॉश करने चाहिए। आइए बताते हैं किस तरह की चीजों को आपको ध्यान में रखना है।
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा सूर्य के साथ होती है, जबकि रात का समय नकारात्मक शक्तियों और तामसिक ऊर्जा का माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रात के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। जब हम बाहर खुले में कपड़े सुखाते हैं, तो वे ऊर्जाएं गीले कपड़ों के माध्यम से घर में प्रवेश कर सकती हैं, जिससे घर के सदस्यों की सेहत और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप रात के समय कपड़ों को धोकर बाहर न डालें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सकट चौथ से पहले कर लें ये 3 काम, घर से दूर रहेगा वास्तु दोष
अगर आप भी अभी तक रात के समय कपड़े धो रही हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। इससे आपकी परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। साथ ही वास्तु दोष का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप जो भी कार्य करें वो सुबह के समय पूरा करें, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न आए। आपके सभी कार्य आसानी से बनते रहे।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: घर के बेडरूम में न लगाएं ये तस्वीरें, लग सकता है वास्तु दोष
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।