
जब हम नए घर में प्रवेश करते हैं तो भविष्य को लेकर कई सपने होते हैं। ऐसा माना जाता है कि नए घर में प्रवेश करने से पहले गृह प्रवेश पूजा अवश्य करनी किसी भी तरह का वास्तु दोष दूर हो सके और घर की समृद्धि भी बनी रहे। इसी वजह से जब हम घर खरीदते हैं या फिर किराए का घर लेते हैं तो उसमें पहले पंडित से पूजा कराई जाती है। नया घर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह सपनों, मेहनत और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी होता है। हमारी संस्कृति में नए घर में प्रवेश करने से पहले गृह प्रवेश पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पूजा घर की किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और शांति को आमंत्रित करने के लिए की जाती है। वहीं बिना गृह प्रवेश पूजा के नए घर में प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें आखिर क्यों बिना गृह प्रवेश के नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिना गृह प्रवेश की पूजा के नए घर में रहना उस घर के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मानसिक तनाव, आपसी कलह, आर्थिक रुकावट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

खासकर यदि घर लंबे समय तक खाली रहा हो, तो वहां स्थिर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो सकता है। यही नहीं ऐसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है और वास्तु दोष भी हो सकता है। वहीं गृह प्रवेश के दौरान देवताओं का आह्वान किया जाता है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कोई भी बुरी ऊर्जा वास नहीं कर सकती है। यही नहीं अगर आप कभी ऐसे घर में रहते हैं जिसकी गृहप्रवेश पूजा न की गई हो तो वहां माता लक्ष्मी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती हैं।
यह भी पढ़ें- Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में करना है प्रवेश? यहां जानें जनवरी से दिसंबर तक गृह प्रवेश के सबसे शुभ मुहूर्त
आमतौर पर नए घर में गृह प्रवेश पूजा पंडित की उपस्थिति में की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप किसी वजह से पंडित को नहीं बुला रही हैं तब भी घर में कोई पूजा जैसे सत्य नारायण की कथा या वास्तु पूजा करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करें जिससे खुशहाली बनी रहती है। पंडित की उपस्थिति में पहले घर का शुद्धिकरण किया जाता है और फिर हवन और यज्ञ करने के बाद उस घर में रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी विशेष परिस्थिति में गृहप्रवेश के बिना ही नए घर में रहने लगें तो उस घर में कोई हवन या पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए इससे कोई भी बुरी ऊर्जा दूर रहे।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: इन दिनों में न करें गृह प्रवेश, वास्तु के अनुसार हो सकते हैं ये नुकसान
यदि आप किसी कारणवश बिना गृह प्रवेश पूजा के नए घर में रहने लगती हैं, तो वास्तु अनुसार कुछ सरल उपाय अपनाकर नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको नए घर में प्रवेश के पहले गृह प्रवेश पूजा अवश्य करनी चाहिए जिससे किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सके। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।