
हनुमान जयंती का पर्व हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक माना जाता है और इस दिन को हनुमान जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके कई ऐसे नाम हैं जिनके जाप से जीवन में समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है कि हनुमान जी के 108 नामों का जाप सभी बाधाओं को हरने वाला होता है और इससे घर में खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष के के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन यदि कोई नियम पूर्वक हनुमान जी के नामों का जाप करता है और उनका पूजन शरधा से करता है उसकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यही नहीं हनुमान जी का जाप करने से व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है और काम करने का साहस मिलता है। आइए आपको बताते हैं हनुमान जी के 108 नाम और इन नाम के जाप से होने वाले लाभ के बारे में।

ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी के 108 नाम का जाप करने से भय से मुक्ति मिलती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। यही नहीं सभी नामों के साथ उनका मंत्र भी होता है जिनका जाप भी फलदायी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष दान, संकटमोचन हर लेंगे सारे कष्ट

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के 108 नामों का जाप करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा, मंत्र जाप और चालीसा पाठ करने से सभी प्रकार के भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं। हनुमान जी के इन सभी नामों का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जो लोग शनि की साढ़े साती, राहु-केतु दोष या जीवन में बार-बार आने वाली परेशानियों से परेशान रहते हैं, उनके लिए हनुमान जी के सभी नाम का जाप बहुत लाभकारी माना होता है। नियमित रूप से हनुमान जी के नामों का स्मरण करने से साहस, बल, बुद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Upay 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली करेंगे हर मनोकामना पूरी
अगर आप भी हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के इन सभी नामों और इनसे जुड़े मंत्रों का जाप करती हैं, तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।