
हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन और विघ्नहर्ता का दर्जा दिया गया है। उन्हें स्वयं प्रभु श्री राम के परम भक्त के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं और भक्तों को सभी बाधाओं से दूर करते हैं। उन्हें कलयुग का देवता माना जाता है और कलयुग में वो सभी भक्तों की बाधाएं पल भर में दूर कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके ध्यान मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। मान्यता है कि हनुमान जी अपने सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जो उनकी सर्वप्रिय मानी जाती हैं कुछ राशियों पर हनुमान जी की असीम कृपा बनी रहती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर हनुमान जी हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

मेष राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। मंगल ग्रह का संबंध हनुमान जी से है। इसी वजह से इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है। यदि मेष राशि के लोग हनुमान जी की सच्चे ह्रदय से पूजा करते हैं तो उन पर हमेशा बजरंगबली की कृपा बनी रहती है। इसी वजह से मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी होती है और उन्हें करियर में भी लाभ मिलते हैं। मेष राशि के लोग मन से साहसी भी होते हैं और किसी भी परिस्थिति में घबराते नहीं हैं। इस राशि के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है, इसलिए ये हनुमान जी की कृपा से हमेशा उन्नति करते हैं।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष दान, संकटमोचन हर लेंगे सारे कष्ट
सिंह राशि वालों पर भी हनुमान जी हमेशा मेहरबान रहते हैं। इस राशि के लोगों को कम उम्र में ही सफलता मिल जाती है और ये उन्नति करते हैं। इन लोगों के ऊपर हनुमान जी की ऐसी कृपा होती है कि ये किसी भी क्षेत्र में सबसे आगे बढ़ते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत दयालु होते हैं, इस वजह से हनुमान जी हमेशा उन पर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। सिंह राशि के लोग हमेशा किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने का हुनर रखते हैं। इस राशि पर हनुमान जी के साथ प्रभु श्री राम की कृपा भी बनी रहती है। आपको हमेशा हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मुख्य रूप से आपको हनुमान जयंती पर जरूर हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए।

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल को माना जाता है और इसी वजह से हनुमान जी की कृपा वृश्चिक राशि पर बनी रहती है। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहती है और हनुमान जी की कृपा से उनके रिश्ते भी हमेशा अच्छे बने रहते हैं। हनुमान जी की कृपा दृष्टि से इन लोगों के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
मकर राशि के स्वामी शनि को माना जाता है और इन लोगों पर हनुमान जी की हमेशा विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि यदि मकर राशि के लोग हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करते हैं तो उनके ऊपर कोई भी बाधा नहीं आती है और उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए और कोई भी निर्णय लेने से पहले मकर राशि के लोगों को हनुमान जी का ध्यान जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Upay 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली करेंगे हर मनोकामना पूरी
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इसलिए यदि इस राशि के लोग हनुमान जी की नियमित पूजा करने के साथ हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इस राशि के लोगों के ऊपर हनुमान जी की हमेशा कृपा बनी रहती है और ये हर जगह उन्नति करते हैं।

मीन राशि के लोगों पर हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इनके स्वामी बृहस्पति को माना जाता है और इन लोगों पर हनुमान जी हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहती है और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई है तो आप भी बजरंगबली की प्रिय राशियों में से एक हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।