(god and goddess idol at office desk) वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखने के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर प्रतिमा का अलग-अलग महत्व होता है। कोई भगवान की प्रतिमा को पूजा घर में, रसोईघर और अपने ऑफिस डेस्क पर रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, देवी-देवताओं की प्रतिमा रखने के भी विशेष नियम और स्थान होते हैं। इसलिए इनके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि ऑफिस के डेस्क पर देवी-देवताओं की प्रतिमा रखनी चाहिए या नहीं?
अक्सर लोग दफ्तर में पूजा घर में देवी-देवताओं की कई तस्वीरें रखते हैं, जो शुभ नहीं मानी जाती है। वहीं कुछ लोग भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की बैठी हुई मुद्रा में प्रतिमा रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि, धन आगमन नहीं होता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर भगवान की प्रतिमा रख रहे हैं, तो रख सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) और अपने ईष्टदेव की ही प्रतिमा रख सकते हैं। इसके अलावा किसी भी देवी-देवता को न रखें। क्योंकि सभी का अलग-अलग स्थान होता है। जिससे शुभ परिणाम मिलते हैं। इसलिए ऑफिस डेस्क पर प्रतिमा रखते समय इन नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान की मूर्ति को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ऑफिस डेस्क पर भगवान की प्रतिमा रख रहें हैं, तो दो तरह की नहीं रखनी चाहिए। इससे अशुभ परिणाम का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
कुबेर देवता की प्रतिमा हमेशा अपनी तिजोरी में रखें या फिर पूजाघर में ही रखें। इसके अलावा ऑफिस डेस्क पर कभी भी इनकी प्रतिमा को नहीं रखनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: घर की सुख समृद्धि और धन-धान्य के लिए भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें भगवान की ऐसी मूर्तियां
ऑफिस डेस्क पर माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की प्रतिमा रखें। इससे धन का आगमन होता है और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को कभी धन हानि की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है।
ऑफिस डेस्क पर लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को जरूर रखनी चाहिए और रोजाना जरूर साफ करनी चाहिए। इससे धन आपकी तरफ आकर्षित होता है और धन की कभी कमी नहीं होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।