what to do with broken toys

Vastu Tips for Toys: बच्चों के टूटे हुए खिलौनों का क्या करना चाहिए? किसी को दान देने से पहले जरूर जानें वास्तु से जुड़ी ये बातें

बच्चों के खिलौने केवल खेलने की वस्तु नहीं होते, बल्कि वे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में भी मदद करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस तरह से घर में रखी हर चीज ऊर्जा के प्रवाह प्रभावित करती है वैसे ही खिलौने रखने का भी वास्तु होता है। आइए आपको बताते हैं कुछ वास्तु नियमों के बारे में जो आपको बच्चों के टूटे खिलौने रखते समय आजमाने की सलाह दी जाती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 15:06 IST

वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि यदि आपके घर की हर एक चीज वास्तु के नियमों अनुसार रखी होती है तो किसी भी तरह का वास्तु दोष दूर ही रहता है। ऐसे ही बच्चों की चीजों के लिए भी कुछ वास्तु के नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में बच्चों के खिलौने खुशियों, ऊर्जा और रचनात्मकता का प्रतीक होते हैं। जिस घर में बच्चे होते हैं वहां खिलौने भी जरूर होते हैं। बच्चों केखिलौने से जुड़े न जाने कितने सवाल हमारे मन में आते हैं जैसे यदि बच्चों के खिलौने टूट जाएं तो क्या करना चाहिए? क्या बच्चों के टूटे खिलौने किसी को दान में देना ठीक है? टूटे खिलौने आपके जीवन में क्या प्रभाव डाल सकते हैं? ऐसे कई सवाल मन में आते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग टूटे हुए खिलौने भी घर के किसी कोने में जमा करके रखते हैं या किसी और को खेलने के लिए दे देते हैं। आइए वास्तु एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें कि टूटे हुए खिलौनों के लिए आपको किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

क्या घर में टूटे खिलौने रखना ठीक है?

वास्तु के अनुसार टूटी या बेकार चीजें रुकी हुई ऊर्जा का प्रतीक होती हैं। यदि आपके बच्चों के खिलौने टूट जाएं या खराब हो जाएं तो आपको उन्हें भी घर में इकट्ठा करके नहीं रखना चाहिए। बच्चों के खिलौने मुख्य रूप से आनंद और विकास से जुड़े होते हैं यदि आप घर में टूटे हुए खिलौने रखती हैं तो आपके जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। इसके दुष्प्रभाव से बच्चों के मन पर भी असर हो सकता है। जैसे बच्चा चिढ़चिढ़ा हो सकता है या बच्चे का ध्यान एक जगह पर केंद्रित नहीं होता है। इसके अलावा घर में रखे टूटे खिलौने आपके घर में अव्यवस्था का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए वास्तु में यह सलाह दी जाती है कि आप बच्चों के टूटे खिलौनों को तुरंत घर से हटा दें।

what to do with broken toys

क्या खिलौने किसी को दान करना ठीक है?

आमतौर पर लोग बच्चों के टूटे हुए खिलौने किसी जरूरतमंद को दान कर देते हैं। हालांकि ऐसा करना पूरी तरह से गलत भी नहीं है, लेकिन आप जब भी पुराने खिलौने दान करें तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपको ऐसे खिलौने नहीं दान में देने चाहिए जो इतने टूटे हुए हों कि उनके इस्तेमाल से किसी को चोट लग जाए। हमेशा दान में वही खिलौने दें जो किसी के खेलने के लिए ठीक हों। बहुत ज्यादा टूटे खिलौनों को दान देने से अच्छा उन्हें घर से बाहर निकाल दें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार बुधवार, गुरुवार या रविवार का दिन पुराने खिलौने या कूड़े को घर से बाहर करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है। आप कोशिश करें कि खिलौने सुबह या दोपहर के समय ही घर से हटाएं या दान करें। वास्तु के अनुसार रात में टूटी वस्तुएं बाहर निकालना या दान करना उचित नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए सस्ते खिलौने खरीदने के लिए दिल्ली की इन 3 मार्केट को करें एक्सपलोर, हर तरह का मिलेगा आइटम

broken toys vastu

किस दिशा में न रखें टूटे खिलौने?

कई बार हम खिलौने टूटने के बाद उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देते हैं, लेकिन यदि ऐसा संभव न हो तो आपको घर में टूटे खिलने एक निश्चित स्थान पर ही रखने चाहिए। कोशिश करें कि आप घर या बच्चों के कमरे की ईशान कोण दिशा में टूटे खिलौने न रखें। इन्हें रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

  • कभी भी बच्चों के टूटे हुए खिलौने उनकी स्टडी टेबल पर न रखें और न ही उस स्थान पर रखें जहां बैठकर बच्चा पढ़ाई करता है।
  • टूटे हुए खिलौने कभी भी आप पूजा वाले स्थान पर न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • टूटे हुए खिलौने आप स्टोर रूम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें, लेकिन समय मिलते ही इन्हें घर से बाहर करना ही अच्छा माना जाता है।

अगर आप वास्तु के जुड़े इन नियमों का पालन करते हुए घर में टूटे हुए खिलौने रखती हैं या खिलौनों का दान करती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है और वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;