image

Vastu Remedies: क्या आपके बेड के सामने भी है वॉशरूम? आज ही करें ये बदलाव, दूर होगी नकारात्मकता

 क्या आपके बेड के सामने भी वॉशरूम है? अगर ऐसा है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट के बताए गए तरीके से जल्दी बदलाव कर लें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 14:47 IST

घर को अच्छे से तैयार करवाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी हम नया घर बनवाते हैं, तो इसमें हर चीज का खास ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में रखने वाले बैड और वॉशरूम का डायरेक्शन का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से हमेशा नेगिटिविटी रहती है। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए तरीकों को ध्यान में रखकर इसमें बदलाव कर सकती है, ताकि आपके जीवन में परेशानियां न आए।

बेड के सामने वॉशरूम होने के नुकसान

  • वास्तु में बाथरूम को जल तत्व और राहु का स्थान माना जाता है, जहां से नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ती है। इसलिए आप इन चीजों का खास ध्यान रखें।
  • सोते समय बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा सीधे शरीर पर पड़ती है, जिससे पुरानी बीमारियां, पीठ दर्द और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  • बेडरूम में इस तरह का वास्तु दोष पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और मनमुटाव का कारण बनता है।
  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से धन का संचय नहीं हो पाता और बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं।

1 - 2026-02-05T123344.575

बिना तोड़-फोड़ के आसान वास्तु उपाय

  • यदि आपके घर का नक्शा ऐसा है कि आप बाथरूम की दिशा नहीं बदल सकते, तो घबराएं नहीं। आप इन अचूक उपायों से नकारात्मकता को कम कर सकते हैं।
  • वॉशरूम का इस्तेमाल करने के बाद उसका दरवाजा तुरंत बंद कर दें। खुला दरवाजा बेडरूम की शांति को भंग करता है।
  • यदि बेड और बाथरूम का दरवाजा आमने-सामने हैं, तो दरवाजे पर पर्दा लगा दें।
  • एक कांच की कटोरी में डली वाला सेंधा नमक भरकर बाथरूम के एक कोने में रख दें। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की शक्ति रखता है। हर दिन इस नमक को बदल दें।

2 - 2026-02-05T123347.966

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु दोष से मिलेगी राहत, जानें किस धातु का हाथी रखना होता है शुभ?

वास्तु दोष को नजरअंदाज करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आपके बेडरूम में भी ऐसी स्थिति है, तो आज ही ऊपर बताए गए छोटे-छोटे बदलाव करें। याद रखें, घर में सही ऊर्जा का संतुलन ही आपकी सुख-समृद्धि का द्वार खोलता है। इसलिए आपको एक्सपर्ट की बताई गई इन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। तभी आपके घर का माहौल पूरी तरह से बदल सकता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सकट चौथ से पहले कर लें ये 3 काम, घर से दूर रहेगा वास्तु दोष

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/ gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;