Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:22 PM IST HZ Awards 2026
image

Vastu Upay: नमक और नींबू के ये छोटे से उपाय बदल देगें घर का माहौल, घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

अगर आपके घर में कुछ सही नहीं चल रहा है, तो ऐसे में आप नमक और नींबू के उपाय को ट्राई कर सकती हैं। इससे घर का वास्तु भी अच्छा होगा। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां कम हो जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 13:35 IST

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे। ऐसे में वो कई सारे उपाय करता है, ताकि जीवन की परेशानियों को कम कर सके, लेकिन इसके बाद भी अगर आपके जीवन से नेगिटिविटी कम नहीं हो रही है, तो इसके लिए आप नमक और नींबू के खास उपाय को कर सकती हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। साथ ही आपकी परेशानियों को कम कर सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसी तरह के उपायों के बारे में जानकारी शेयर की है, जिसका ध्यान रखकर आप नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकती हैं।

नमक का उपाय

वास्तु शास्त्र में नमक को शुद्धता और ऊर्जा को संतुलित करने वाला माना गया है। इसलिए जब भी हमें घर में भारीपन महसूस होता है, तो इसके लिए नमक के खास उपाय को करते हैं। आप भी घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए नमक के खास उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए आपको साबुत नमक के टुकड़े लेने हैं। इसे अलग-अलग तीन कटोरी में रखना है। इसके बाद इन्हें बाथरूम, मेन गेट और किचन में रखना है, ताकि आपके घर की सारी नेगिटिविटी को सोख ले और पॉजिटिविटी का वातावरण बनाएं रखे।

Salt (3)

नींबू का वास्तु उपाय

नींबू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का कारक माना जाता है। इसलिए कई सारे लोग घरों के बाहर नींबू और मिर्च को लगवाते हैं, ताकि नेगेटिव एनर्जी दूर हो सके। आप घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू और साबुत नमक के टुकड़े को एक कटोरी में रखकर बाहर के मेन गेट पर रख दें। अगली सुबह इसे बहते पानी में डाल दें। इससे घर से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

Lemon

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

इन बातों का रखें खास ध्यान

इन उपायों को करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पुराने नमक या नींबू को घर में न रखें, समय-समय पर इन्हें बदलते रहें। साथ ही, इन उपायों को श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ करना भी जरूरी है।

1 - 2026-03-31T124851.839

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

नमक और नींबू के ये आसान उपाय न सिर्फ घर की नकारात्मकता को दूर करते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने घर के माहौल को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। छोटे-छोटे ये कदम आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;