Wed Mar 25, 2026 | Updated 02:09 AM IST HZ Awards 2026
kya ghar mein lakdi ka mandir rakh sakte hain

क्या घर में लकड़ी का मंदिर रखना होता है अशुभ?

आपके भी घर में मंदिर तो अवश्य ही होगा। वास्तु शास्त्र में भी घर में मंदिर होना बहुत शुभ माना गया है। हालांकि घर में मंदिर स्थापित करते समय उससे जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-10, 13:00 IST

Ghar Mein Lakdi Ka Mandir Rakhne Se Kya Hoga: आपके भी घर में मंदिर तो अवश्य ही होगा। वास्तु शास्त्र में भी घर में मंदिर होना बहुत शुभ माना गया है। हालांकि घर में मंदिर स्थापित करते समय उससे जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर घर के लिए मंदिर ला रहे हैं तो मंदिर की दिशा का जितना महत्व है उससे कही ज्यादा महत्व है मंदिर के धातु का। ज्यादातर लोग घर में लकड़ी से बना मंदिर स्थापित करते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या घर में लकड़ी का मंदिर रखना चाहिए।

घर में लकड़ी का मंदिर रखने से क्या होगा? (What Happens If We Keep Wooden Temple At Home)

kya ghar mein lakdi ka mandir rakhna shubh hai

घर में लकड़ी का मंदिर रखना शुभ भी होता है और अशुभ भी होता है। असल में लकड़ी मंदिर शुभ या अशुभ है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि लकड़ी किस पेड़ की है।

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़ बताये गए हैं जो घर के लिए शुभ माने जाते हैं। घर में सकारात्मकता लाते हैं। वहीं, कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। 

यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें एक चीज, बन सकती है कलह का कारण

ऐसे में अगर मंदिर उन पेड़ों की लकड़ी से बना हुआ हो घर के उत्तम माने गए हैं जो लकड़ी का मंदिर घर में होना वास्तु के लिहाज से अच्छा और दोष मुक्त होता है।

kya ghar mein lakdi ka mandir rakhna theek hai

वहीं, अगर मंदिर किसी ऐसे पेड़ की लकड़ी से निर्मित है जिसे वास्तु में अशुभ माना गया है तो इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है और लकड़ी का मंदिर बाधाएं पैदा करता है।

यह भी पढ़ें: घर में कब करें नए मंदिर की स्थापना

घर में लकड़ी का मंदिर रखने से पहले वह किस लकड़ी से बना यह जांच लें। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि संभव हो तो पत्थर या मार्बल का मंदिर घर लाएं।

मंदिर घर में ला रहे हैं तो इसे जम्में पर ही स्थापित करें। दीवार पर मंदिर न टांगे। यह वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं माना गया है। इससे दिश दोष उत्पन्न होने लगता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में लकड़ी का मंदिर रखना शुभ होता है या अशुभ और क्या है इससे जुड़े तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: amazon, flipcart 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;