how do i know about vastu dosh of my house

घर में वास्तु दोष होने पर घटने लगती हैं ये घटनाएं

घर की सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि ग्रहों का शुभ प्रभाव घर पर पड़ता रहे और घर में किसी प्रकार का कोई दोष उत्पन्न न हो।  
Editorial
Updated:- 2024-01-08, 14:03 IST

Ghar Mein Vastu Dosh Ke Sanket: घर की सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि ग्रहों का शुभ प्रभाव घर पर पड़ता रहे और घर में किसी प्रकार का कोई दोष उत्पन्न न हो। ऐसे में अगर घर में वास्तु दोष पैदा हो जाए तो यह बहुत घातक माना जाता है। 

हालांकि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हुआ है यह भी कई बार पता नहीं चल पाता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में अगर वास्तु दोष है तो कुछ संकेत मिलने लग जाते हैं। आइये जानते हैं घर में वास्तु दोष होने पर कौन सी घटनाएं घटने लगती हैं। 

क्या हैं घर में वास्तु दोष होने के संकेत?

ghar mein vastu dosh ke lakshan

घर में अगर अचानक से लड़ाई-झगड़ा या किसी प्रकार का विवाद अकारण ही होने लगे तो समझ जाएं कि यह वास्तु दोष का संकेत है। जब भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है तो सबसे पहले गृह क्लेश (गृह क्लेश दूर करने के उपाय) होना शुरू हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: वास्तु दोष दूर कर सकते हैं हथौड़ी के ये उपाय

अगर घर के सदस्यों को अपने आसपास नकारात्मकता महसूस होने लगे। मन भारी होने लगे, कुछ भी अच्छा न लगे, मन में घबराहट या बेचैनी हो आदि यह सभी लक्षण घर में भारी वास्तु दोष होने का प्रतीक माने जाते हैं। 

अगर आपकी नौकरी या व्यापार अच्छा चल रहा है तो अकारण ही धन हानि होने लगे, फिजूल खर्ची बढ़ जाए, घर में पैसा बिलकुल न टिके या फिर तंगी (तंगी दूर करने के उपाय) जैसे हालात बनने लगें तो यह भी घर में वास्तु दोष होने को दर्शाता है। 

यह भी पढ़ें: बेडरूम की अलमारी में वास्तु अनुसार रखें ये चीजें, वैवाहिक क्लेश होगा दूर

घर में सभी स्वस्थ हैं लेकिन अचानक से कोई गमभीर बीमारी घर के किसी सदस्य को घेर ले तो यह भी घर में वास्तु दोष को दर्शाता है। वास्तु दोष के कारण बीमारी पैदा करने वाले दोष उत्पन्न होते हैं और स्वास्थ्य हानि करते हैं। 

ghar mein vastu dosh ke sanket

अगर आपका कोई काम बनने वाला हो और बनते-बनते बिगड़ जाए और फिर बार-बार ऐसा होने लगे तो यह भी वास्तु दोष का संकेत माना जाता है। घर की छत पर पशु-पक्षी का न आना भी वास्तु दोष का सूचक माना जाता है।

 

अगर आपको भी घर में इस प्रकार के संकेत मिलते हैं या आपके घर में भी इस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं तो समझ लीजिए आपके घर में वस्तु दोष है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;