
Bangle Designs For Married Women: महिलाओं को सजने के लिए किसी त्योहार की जरूरत नहीं होती है, वो हर दिन अच्छी लगती हैं। महाशिवरात्रि की तैयारियां भी कई सारी महिलाओं ने पहले ही कर ली होंगी। वहीं कई सारी महिलाएं तैयारी के लिए सामान इकट्ठा कर रही होंगी। ऐसे में आप भी हाथों में पहनने के लिए लाल रंग की चूड़ियां लेना न भूलें। इसे पहनने से महाशिवरात्रि के दिन आपके हाथ अच्छे लगेंगे, जिसे देखकर आपका पति तारीफ किए बिना नहीं रहेगा। इसलिए आपको लाल रंग की चूड़ियों को ट्राई करना चाहिए। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाली चूड़ियों को आप वियर कर सकती हैं।
हाथों में पहनने के लिए आप कटवर्क डिजाइन वाली चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां हाथों में पहनने के बाद सुंदर लगती हैं। इसके कटवर्क में आप प्लेन या मिनाकारी डिजाइन ले सकती हैं, ताकि ये आपकी साड़ी या सूट के साथ पहनने पर अच्छी लगे। इस तरह की चूड़ियां आपको मार्केट में 40 से 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिल जाएगी। आपको इस तरह की चूड़ियों को ट्राई करना चाहिए।

महाशिवरात्रि के मौके पर हाथों में पहनने के लिए आप स्टोन वर्क वाली लाल चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां दिखने के साथ-साथ पहनने हाथों की रौनक को दोगुना कर देंगी। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इस तरह की चूड़ियां आपको 1 दर्जन के हिसाब से मिलेगी। ऐसे में आपको हाथों में कितनी पहननी है उसका हिसाब लेकर मार्केट से खरीद सकती हैं, ताकि आपके हाथ सुंदर नजर आएं।

इसे भी पढ़ें: Green Bangle Designs: महाशिवरात्रि के दिन पत्नी को गिफ्ट करें हरे रंग की चूड़ियां, हाथ दिखेंगे सुंदर
महाशिवरात्रि का त्योहार खास होता है। इसलिए महिलाएं व्रत वाले दिन सभी चीजों को पहनकर तैयार होती हैं। आप भी प्लेन कांच की चूड़ियों को इस दिन पहन सकती हैं। कांच की प्लेन चूड़ियां हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह की चूड़ियां 40 से 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिल जाएगी, जिसे खरीदकर आप इसे गोल्डन बैंगल्स के साथ लगाकर वियर कर सकती हैं।

महाशिवरात्रि के दिन पहनने के लिए आप वेलवेट की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। वेलवेट की चूड़ियां पहनने के बाद हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं। आपको इस तरह की चूड़ियों में कई सारे और भई डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप इस महाशिवरात्रि के दिन ट्राई कर सकती हैं और हाथों की रौनक को बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dark Colour Bangle Designs: हाथों की सुंदरता में लगेंगे चार चांद, जब पहनेंगी डार्क कलर की चूड़ियां
महाशिवरात्रि के दिन आप भी इन लाल रंग की चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। आप लाल रंग की चूड़ियों को किसी भी आउटफिट के साथ मिक्स मैच करके वियर कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Myntra/Raj world, hercraft,Yaara fashion
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।