
गणतंत्र दिवस पर वाइट सूट के साथ कंगन पहनना है, तो पहले आपको अपने सूट के वर्क और डिजाइन पर ध्यान देना चाहिए। अगर सूट सिंपल पहन रही हैं, तो आप ऐसे भारी कंगन पहन सकती हैं, जो आपके लुक पर ध्यान केंद्रित करें। अगर हैवी सूट है, तो इसके साथ आप हल्के कंगन भी पहन सकती हैं। हालांकि, अगर आप 26 जनवरी के दिन किसी ऐसी जगह पर जा रही हैं, जहां आप क्लासी लुक चाहती हैं, तो आपको एथेनिक कंगन पहनने का सोचना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रिपब्लिक डे पर पहनने के लिए खूबसूरत कंगन डिजाइन के बारे में जानकारी देंगे।
अगर आप कुछ भारी पहनना पसंद नहीं करती या फिर कॉटन का सिंपल सूट पहन रही हैं, तो प्लेन कंगन सूट के साथ पहन सकती हैं। ये कंगन दिखने में सिंपल होते हैं और रोज पहनने जैसे ही दिखते हैं। कॉटन की साड़ी के साथ भी इस तरह के कंगन अच्छे लगते हैं। यह हाथों को भी भारी फील नहीं देते, क्योंकि इसपर कोई वर्क नहीं होता। ऑफिस जाने वाली महिलाएं या कॉलेज स्टूडेंट्स, जो सिंपल साड़ी या सूट के साथ कुछ पहनने को ढूंढ रही हैं, वह इस तरह के कंगन खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पीले रंग के सूट के साथ पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा
image credit- NMII Store/amazone
लाल, हरा, नीला और पीले जैसे रंगों का इस्तेमाल मीना कारी कंगन डिजाइन में होता है। इस तरह के कंगन डिजाइन खास तौर पर ट्रेडिशनल लुक के लिए होते हैं। इसलिए आप इसे रिपब्लिक डे पर सूट साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आपका जो सूट है, वह बहुत ज्यादा सिंपल है और आप कुछ भारी पहनना चाहती हैं, तो मीना कारी कंगन भी पहन सकती हैं। त्योहारों और खास मौकों पर इस तरह के कंगन बहुत पसंद किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Yellow and Red Bangle Designs: बसंत पंचमी के दिन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें लाल-पीली चूड़ियां, देखें डिजाइंस
image credit- KARATCART/myntra
इस तरह के कंगन को आप नग वाले कंगन भी कह सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्टोन स्टडेड कंगन में छोटे-बड़े चमकदार पत्थर लगे होते हैं। अगर आप रंग बिरंगा सूट पहनने का सोच रही हैं या आपके सफेद सूट पर अलग-अलग कलर का वर्क है, तो आप इस तरह के कंगन पहन सकती हैं। इसमें एक रंग भी होते हैं और कई अलग-अलग रंग भी होते हैं। ऐसे कंगन आपके लुक को अलग और स्टाइलिश बना देते हैं।
ध्यान रखें- इस तरह के कंगन हर दिन पहनने के लिए नहीं होते।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Pinterest,amazone
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।