
gold ring for women: सोने के भाव बढ़ेते ही जा रहे हैं और आम आदमी की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा है। मगर सोने से महिलाओं का प्रेम अभी कम नहीं हुआ है। हर महिला आज भी सोने के जेवर पहनने की इच्छा रखती है। कुछ नहीं तो सोने की अंगूठी तो होनी ही चाहिए हाथों में। ऐसे में अगर आप कम बजट में असली सोने की अंगूठी खरीदना चाहती हैं, तो 8 कैरेट गोल्ड रिंग आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। आजकल मार्केट में ऐसे कई डिजाइन उपलब्ध हैं, जो न केवल स्टाइलिश हैं बल्कि रोज पहनने के लिए भी बिल्कुल सही हैं। खास बात यह है कि 15,000 रुपये के अंदर आप आराम से एक सुंदर और टिकाऊ गोल्ड रिंग खरीद सकती हैं।
चलिए हम आपको कुछ डेली वियर गोल्ड रिंग के डिजाइंस दिखाते हैं।
8 कैरेट गोल्ड को 333 गोल्ड भी कहा जाता है। इसमें 33 प्रतिशत शुद्ध सोना और 66 प्रतिशत तक चांदी, तांबा और जिंक होता है। यह ठोस होता है और इसकी चमक सोने जैसी ही चमकदार और सुनहरी होती है। इसमें आपको गोल्ड रिंग के एक से बढ़कर एक डिजाइंस मिल जाएंगे। यह बहुत ही टिकाऊ होता है, इसलिए आप इसे डेली यूज में पहन सकती हैं।
22 कैरेट के मुकाबले 8 कैरेट गोल्ड के रेट बहुत ही कम हैं। आपको बाजार में 1700 रुपये से लेकर 1900 रुपये प्रति ग्राम के आसपास यह मिल जाएगा। ऐसे में 5 ग्राम तक की अंगूठी अगर आप लेती हैं तो यह आपको 15000 रुपये के अंदर ही पड़ जाएगी। हां, इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है और 5 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज भी लगता है। ऐसे में आप 4 ग्राम तक की अंगूठी लेती हैं तो आराम से 15 हजार रुपये के अंदर वह आपको मिल जाएगी।
डेली यूज के लिए कोई डिजाइनर अंदार वाली खूबसूरत गोल्ड रिंग की तलाश है, तो आपको पिकॉक गोल्ड रिंग लेनी चाहिए। आजकल यह डिजाइन बहुत ज्यादा चलन में है और इसे आप जब अपने हाथों में पहनेंगी, तो सभी देख कर आपकी तारीफ करेंगे। इस तरह के रिंग डिजाइन एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छी लगती हैं।

रिबन स्टाइल रिंग आजकल काफी पसंद की जा रही है। इसमें रिंग का डिजाइन ऐसे बनाया जाता है जैसे कोई रिबन खूबसूरती से लिपटा हो। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी लगता है। डेली वियर के लिए यह बेहद आरामदायक और हल्का ऑप्शन है।

अगर आपको ट्रेडिशनल टच पसंद है, तो मंडला पैटर्न वाली रिंग आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इसमें बारीक गोल डिजाइन और जालीदार पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। यह डिजाइन फेस्टिव और रोजमर्रा दोनों मौकों के लिए अच्छा है।

फिलिग्री डिजाइन में बारीक कारीगरी की जाती है। इसमें पतले-पतले तारों से खूबसूरत पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। हल्की होने के कारण इसे रोज पहनना आसान रहता है।

कमल का डिजाइन भारतीय ज्वेलरी में हमेशा से लोकप्रिय रहा है। 8 कैरेट गोल्ड में बना कमल पैटर्न रिंग बेहद सुंदर और खास दिखता है। यह सिंपल होने के साथ-साथ पारंपरिक खूबसूरती को भी दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- Gold Ring Design: 20000 रुपये के अंदर मिल जाएंगी 'सोने की अंगूठी' के ये डिजाइन

अगर आप ऐसी अंगूठी चाहती हैं जो किफायती हो, मजबूत हो और लंबे समय तक चले, तो 8 कैरेट गोल्ड रिंग एक अच्छा विकल्प है। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरहिजंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।