
small mangalsutra locket designs: मंगलसूत्र शादीशुदा महिलाओं के लिए सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं हैं, बल्कि इससे भावनाएं और परंपराएं भी जुड़ी हुई होती हैं। कुछ महिलाएं तो रोजाना ही मंगलसूत्र पहनती हैं, जिसके लिए उन्हें मिनिमल, मगर सुंदर पेंडेंट चाहिए होते हैं। दरअसल, हर समय भारीभरकम डिजाइन वाले मंगलसूत्र नहीं पहने जा सकते हैं, ऐसे में भारी और बड़े पेंडेंट्स की जगह छोटे, सटल और मिनिमल लॉकेट्स महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ ऑप्शन तलाश कर रही हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही पेंडेंट्स के डिजाइंस दिखाते हैं, जो खूबसूरत भी हैं और ट्रेंडिंग भी।
राउंड शेप पेंडेंट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। यह डिजाइन बेहद सिंपल, क्लासी और हर उम्र की महिलाओं पर सूट करने वाला होता है। अगर आप मंगलसूत्र के पेंडेंट में बहुत ज्यादा हैवी या भड़कीला डिजाइन नहीं चाहतीं, तो राउंड शेप गोल्ड पेंडेंट आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इसमें आपको बड़े और छोटे दोनों तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे। ऐसे पेंडेंट्स में प्लेन गोल्ड फिनिश, कटवर्क या हल्का सा टेक्सचर वर्क देखने को मिल सकता है। डेली वियर के लिए यह डिजाइन बेहद आरामदायक और एलिगेंट ऑप्शन है।

अगर आप अपने मंगलसूत्र में थोड़ा सा रोमांटिक और मॉडर्न टच चाहती हैं, तो हार्ट शेप पेंडेंट डिजाइन चुन सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं को पसंद आता है, जो मिनिमल लेकिन मीनिंगफुल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे डिजाइंस को थोड़ा क्रिएटिव लुक भी दिया जा सकता है। इस तरह के पेंडेंट्स में आपको नाम के पहले अक्षर वाले या फिर सुई-धागा स्टाइल हार्ट बीच से निकलते तीर वाले मंगलसूत्र पेंडेंट भी मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, आप चाहें तो ऑर्डर पर छोट एवं खूबसूरत डबल हार्ट, स्टोन वर्क वाले हार्ट आदि जैसे डिजाइंस भी बनवा सकती हैं। वर्किंग वुमन के लिए भी इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइंस बेस्ट रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Diamond Mangalsutra: नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट हैं लेटेस्ट सिल्वर डायमंड मंगलसूत्र, देखें डिजाइंस

अगर आप सिंपल गोल्ड के साथ थोड़ा सा शाइन भी चाहती हैं, तो गोल्ड जरकन पेंडेंट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इसमें छोटे-छोटे जरकन स्टोंस लगे होते हैं, जो पेंडेंट को हल्का सा चमकदार और फेस्टिव लुक देते हैं। आप इन्हें डेली वियर या ऑफिस वियर के लिए कैरी कर सकती हैं। यंग ऐज वाली महिलाओं के लिए यह मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइंस बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इस तरह के पेंडेंट में आपको सटल और मिनिमल डिजाइंस मिल जाएंगी। इससे आपका मंगलसूत्र रोजाना पहनने में भी कम्फर्टेबल रहेगा और खास मौकों पर भी अच्छा लगेगा। यह पेंडेंट डिजाइन साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट्स सभी के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

बेल पेंडेंट डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह दिखने में छोटे और क्यूट से नजर आते हैं। यह बहुत ही यूनिक डिजाइन है और आपके स्टाइल को भी कायम रखने के लिए बेस्ट है। इस तरह के पेंडेंट वाले मंगलसूत्र को आप किसी भी तरह आउटफिट्स जैसे- वेस्टर्न या फिर एथनिक के साथ कैरी कर सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो पारंपरिक मंगलसूत्र में हल्का सा कंटेम्पररी टच चाहती हैं। हल्के वजन और सुंदर फिनिश के कारण यह रोजाना पहनने के लिए भी उपयुक्त रहता है।
यह भी पढ़ें- Mangalsutra Pendant Designs: रेड बीड मंगलसूत्र के साथ पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट पेंडेंट, देखें डिजाइंस

कुल मिलाकर, छोटे गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइंस आज की मॉडर्न महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। ये हल्के, स्टाइलिश और रोजाना पहनने में आरामदायक होते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे ही ज्वेलरी और फैशन से जुड़े लेटेस्ट आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।