Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:56 AM IST HZ Awards 2026
image

Gold Pendant Designs: 1 ग्राम से भी कम सोने में बन जाएंगे ये गोल्ड पेंडेंट, डेली वियर में देंगे स्टाइलिश लुक

आजकल ज्वेलरी में हैवी की जगह मिनिमल और लाइटवेट गोल्ड ज्वेलरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य रूप से डेली वियर के लिए महिलाएं ऐसे गोल्ड पेंडेंट पहनना पसंद करती हैं जो हल्के होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें, जिन्हें आप घर के साथ ऑफिस में भी कैरी कर सकें। अगर आप भी 1 ग्राम से कम सोने में सुंदर पेंडेंट बनवाना चाहती हैं, तो ये डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 13:01 IST

हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है और सुंदर दिखने के लिए आपके कपड़ों के साथ एक्सेसरीज भी बहुत जरूरी होती हैं। शादी में जाना हो या किसी पार्टी में हर कोई स्टाइलिश ऑउटफिट के साथ ज्वेलरी भी कैरी करना चाहता है। जब बात सोने की हो तो हर महिला को सोने की ज्वेलरी अट्रैक्ट करती है, लेकिन आजकल सोने के दाम काफी ज्यादा होने की वजह से महिलाएं भारी ज्वेलरी की बजाय हल्की और मिनिमल ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। खासतौर पर डेली वियर के लिए महिलाएं ऐसे गोल्ड पेंडेंट पसंद करती हैं जो दिखने में खूबसूरत भी हों और आपके बजट के अनुसार भी सही हों। हल्के और किफायती दाम में मिलने वाले ये पेंडेंट आप ऑफिस या पार्टी कहीं भी कैरी कर सकती हैं। इन डिजाइन की खास बात यह है कि ये पेंडेंट 1 ग्राम से भी कम सोने में बन सकते हैं, जो रोज पहनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं। आइए यहां देखें, गोल्ड पेंडेंट के कुछ मिनिमल डिजाइन जो आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।

फ्लोरल गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस

floral design pendant

आजकल फ्लोरल यानी फूलों वाले पेंडेंट डिजाइंस काफी चलन मन हैं। ये कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। इस तरह के पेंडेंट छोटे और हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें आप डेली वियर में आसानी से कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल पेंडेंट दिखने में बहुत एलिगेंट और सिंपल लुक देते हैं और इन्हें आप रोज ऑफिस में किसी भी ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि ये डिजाइन 1 ग्राम से भी कम सोने में आसानी से तैयार हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कॉलेज गर्ल के लिए बेस्ट हैं ये पेंडेंट डिजाइंस

हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट

heart shaped pendant

हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट बहुत ज्यादा चलन में हैं और ये दिखने में भी स्टाइलिश लगते हैं। अगर आप सिंपल लेकिन थोड़ी स्टाइलिश ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो हार्ट शेप पेंडेंट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के पेंडेंट में आप प्लेन गोल्ड, स्टोन वाला हार्ट या डबल हार्ट डिजाइन भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन हल्का भी होता है और डेली वियर के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इनिशियल लेटर गोल्ड पेंडेंट

alphabet pendant

अगर आप पेंडेंट में लुक के साथ पर्सनालिटी भी जोड़ना चाहती हैं, तो आजकल नाम के पहले अक्षर यानी इनिशियल लेटर वाले पेंडेंट का ट्रेंड काफी ज्यादा है। आप अपने नाम या किसी खास व्यक्ति जैसे पार्टनर के नाम का पहला अक्षर पेंडेंट में बनवा सकती हैं। इन पेंडेंट की खासियत यह है कि यह पेंडेंट बहुत पर्सनल और स्टाइलिश लगता है। यह बहुत हल्के वजन में बन जाता है, इसलिए 1 ग्राम से कम सोने में भी आसानी से आप इसे बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Meenakari Pendant for Daily Wear Look: डेली वियर में पहनने के लिए शामिल करें मीनाकारी पेंडेंट, देखें डिजाइंस

ओम या धार्मिक सिंबल पेंडेंट

om pendant

अगर आप रिलिजियस चीजें पसंद करती हैं तो ज्वेलरी में भी इसे जोड़ सकती हैं। धार्मिक सिंबल वाले पेंडेंट दिखने में बहुत स्टाइलिश लगते हैं। आप इस तरह के पेंडेंट में ओम, स्वस्तिक, त्रिशूल या किसी भी भगवान की छोटी सी आकृति वाला पेंडेंट ले सकती हैं। इस तरह के पेंडेंट बहुत हल्के होते हैं और रोज पहनने के लिए भी अच्छे हैं। ये डिजाइन सिंपल भी होते हैं और किसी भी उम्र की महिलाएं इन्हें पहन सकती हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि ये 1 ग्राम से भी कम सोने में बन जाते हैं।

स्टोन स्टडेड मिनिमल पेंडेंट

STUD Pendant

अगर आप सिंपल पेंडेंट में थोड़ा सा स्टाइल जोड़ना चाहती हैं, तो छोटे स्टोन वाला पेंडेंट बनवा सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे व्हाइट या कलर स्टोन लगे होते हैं, जो पेंडेंट को थोड़ा डिजाइनर लुक देते हैं। इसके लुक में एक स्टोन भी बहुत खूबसूरती जोड़ता है। इस तरह के पेंडेंट पार्टी और डेली वियर दोनों में पहने जा सकते हैं। यह डिजाइन 1 ग्राम से कम सोने में बनाने जा सकते हैं।

अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए मिनिमल डिजाइन के पेंडेंट ढूढ़ रही हैं तो यहां से आइडियाज ले सकती हैं। ये सभी डिजाइन आपके लुक को परफेक्ट स्टाइल देने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com, Pinterest.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।