
सोने के आभूषण खरीदना न केवल एक इवेस्टमेंट के रूप में देखते हैं, बल्कि ये भारतीय परिवारों की परंपरा का हिस्सा भी है। जब बात एक तोला (10 ग्राम) सोने का कड़ा बनवाने की आती है, तो ग्राहक अक्सर केवल सोने के भाव पर ध्यान देते हैं। लेकिन असली खेल मेकिंग चार्ज और 'जीएसटी' के गणित में छिपा होता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि 22 कैरेट सोने के ₹1,58,445 के मौजूदा भाव के आधार पर एक तोला कड़ा बनवाने में आपकी जेब पर कुल कितना बोझ पड़ेगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 22 कैरेट में 1 तोले का कड़ा बनाने में कितना खर्च आएगा, इसके लिए हमने सहारनपुर के सर्राफा बाजार में श्रीराम ज्वैलर्स के पुरु वर्मा से भी बात है। पढ़ते हैं आगे...
मार्केट में जो भाव स्क्रीन पर फ्लैश होता है, वह अक्सर 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने का होता है। कड़ा या कोई भी गह 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोने में बनाया जाता है क्योंकि शुद्ध सोना बहुत नरम होता है।
-1771313187244.jpg)
₹1,58,445 के भाव पर 22 कैरेट सोने की बेस प्राइस निकाली जाती है। 10 ग्राम के कड़े के लिए यह आपकी मेन लागत होगी।
ज्वैलरी की दुकान और डिजाइन के आधार पर मेकिंग चार्ज बदलता रहता है। एक साधारण कड़े के लिए मार्केट में 12% से 15% तक मेकिंग चार्ज लिया जाता है। उदहारण से समझते हैं यदि हम 15% मेकिंग चार्ज मानकर चलें, तो ₹1,58,445 पर लगभग ₹23,766 केवल उसे बनाने की फीस होगी। वहीं, एक्सपर्ट के मुताबिक, मशीन से बने कड़ों पर चार्ज कम होता है, जबकि हाथ की नक्काशी वाले कड़ों पर यह 20% तक जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - Choker Necklace Designs: शादी में साड़ी के साथ अच्छे लगेंगे ये चोकर सेट, देखें डिजाइंस
भारत में ज्वैलरी पर टैक्स का गणित थोड़ा अलग है। कुल बिल पर 3% का फ्लैट जीएसटी लगता है। यह टैक्स सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज दोनों को जोड़ने के बाद आने वाली कुल राशि पर कैलकुलेट किया जाता है।
-1771313343613.jpg)
हमेशा HUID (Hallmark Unique Identification) वाला कड़ा ही खरीदें। हॉलमार्किंग का फीस प्रति पीस लगभग ₹45 + GST होती है, जो बिल में अलग से जोड़ी जा सकती है।
सोने के रेट एकदम फिक्स होते हैं, लेकिन आप मेकिंग चार्ज पर ज्वैलर से मोलभाव कर सकते हैं। अक्सर बड़े शोरूम सेल के दौरान मेकिंग चार्ज पर 25-50% तक की छूट देते हैं।
इसे भी पढ़ें - Gold-Silver ETF Update: गोल्ड-सिल्वर ETF में उतार-चढ़ाव पर लगाम, जानें SEBI के नए नियमों का आपके निवेश पर क्या होगा असर?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।