-1768825718574.webp)
जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए बेहद बड़ी खबर है। जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ का पैसा निकालना बेहद ही आसान हो जाएगा। जी हां, अब ऐप खाताधारकों को पैसा निकालने के लिए ज्यादा लंबा समय इंतजार करने की जरूरत नहीं है बल्कि वे बेहद ही आसानी से अपना पैसा निकाल सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से आप बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर सकेंगे। बता दें कि ये बदलाव लाखों कर्मचारियों के लिए बेहद ही जरूरी बदलावों में से एक है। इस बदलाव को रोजगार की परेशानी को कम करने के लिए किया जा रहा है। अगर आपको 25 हजार की तुरंत जरूरत पड़ती है तो यूपीआई के माध्यम से आसानी से 25000 ईपीएफओ से निकाल सकते हैं। वहीं इससे जुड़ी एक रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल 2026 तक इसकी शुरुआत हो सकती है। ऐसे में इससे जुड़ी जानकारी के बारे में सब कुछ पता होना जरूरी है।
बता दें कि ईपीएफओ से जुड़े सदस्य UPI के जरिए सीधे अपना पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। अच्छी बात ये है कि इस पूरी प्रक्रिया में UPI पिन का यूज होगा, जो ट्रांजैक्शन को और भी ज्यादा सेफ बनाएगी। जब पैसा आ जाएगा तो कर्मचारी उसे सीधे डिजिटल खर्च कर सकते हैं या एटीएम से निकाल सकते हैं।
-1768825871493.jpg)
हालांकि अगर आज की स्थिति की बात करें तो पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम फाइल करना पड़ता है, जिसमें काफी समय और दस्तावेजों की जरूरत होती है। हालांकि, ईपीएफओ ने ऑटो-सेटलमेंट शुरू किया है, लेकिन फिर भी क्लेम फॉर्म भरना बेहद ही जरूरी है। बता दें कि ये जो नया सिस्टम आ रहा है ये इस पूरी प्रक्रिया को खत्म कर इसे इंस्टेंट बना देगा।
इसे भी पढ़ें - 2026 Is The New 2016 क्या है? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है 10 साल पुरानी यादों की ये चर्चा
अच्छी बात ये हैं कि ईपीएफओ ने एडवांस क्लेम की लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। फिलहाल ऑटो-सेटलमेंट के तहत बीमारी, शादी और पढ़ाई जैसे जरूरी कामों के लिए 3 दिन में पैसा मिल जाता है, लेकिन नए सिस्टम से यह और भी तेज होगा। जो कि लोगों के एक खुशखबरी है।
-1768825892881.jpg)
बता दें कि ईपीएफओ को हर साल 5 करोड़ से ज्यादा क्लेमों का सामना करना पड़ता है, जिससे विभाग पर भारी दबाव रहता है। UPI आधारित सिस्टम से इस बोझ को कम करेगा और सदस्यों को बिना किसी दखल के अपने पैसे मिल सकेंगे।
इसे भी पढ़ें - कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।