
EPFO की वेबसाइट से पैसे निकालने में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। अपने ही PF के पैसे निकालने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आप एक साथ सारे पैसे भी नहीं निकाल सकते और ऑनलाइन क्लेम करने पर पैसे आने में समय भी लगता है। जिन लोगों ने आज तक कभी ईपीएफओ की वेबसाइट से पैसे नहीं निकाले हैं, वह जान लें कि इससे पैसे निकालने के लिए आपको UAN से लॉगिन करना होता है, इसके लिए आपको पासवर्ड की जरूरत होती है। इसके बाद क्लेम फॉर्म भरना और बैंक डीटेल्स डालनी होगी। यह अगर आपको इतना आसान लग रहा है, तो जान लें कि क्लेम करने के लिए आपको कई सारे स्टेप्स से गुजरना पड़ता है। इसके बाद जाकर आपके बैंक अकाउंट में पैसे आएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Form 31 क्या है और पैसे निकालने के लिए यह क्यों जरूरी है इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पीएफ से पैसे निकालने के लिए Form 31 का इस्तेमाल होता है। यह एक ऐसा फॉर्म है, जिसके अनुसार आपको अकाउंट में पैसे दिए जाते हैं। पैसे निकालने के लिए आपको फॉर्म नंबर 31 में दिए गए ऑप्शन में से एक ऑप्शन चुनना पड़ता है। एक ऑप्शन चुनने के बाद आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होते हैं।
इन सभी ऑप्शन में से केवल एक ही ऑप्शन चुनना होता है, जिसके बाद आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होते हैं। इनमें से किसी एक कारण का चुनाव करना जरूरी होता है।
PF से पैसे निकालने के लिए फॉर्म 31 के अलावा Form 19 और Form 10C शामिल होता है। फॉर्म 19 में नौकरी छोड़ने का ऑप्शन दिया जाता है, जिसके तहत आपको पैसे मिलते हैं। Form 10C में पेंशन से जुड़ा फॉर्म मिलता है, जिसे भरने के बाद अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होते हैं।
इसे भी पढ़ें- EPFO Claim Status: पीएफ का पैसा अटक गया है? परेशान न हों, बस एक क्लिक में समझें क्लेम पास कराने का सीक्रेट फार्मूला
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।