-1772785777633.webp)
ईपीएफओ (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए अपने पीएफ के बैलेंस की जानकारी रखना अब और भी ज्यादा आसान हो गया है। अक्सर लोग भारी-भरकम पासबुक डाउनलोड करने के झंझट से बचना चाहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 'पासबुक लाइट' (Passbook Lite) की सुविधा शुरू की,लेकिन हर साल की तरह इस साल भी लोगों के मन में की सवाल उठ रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि क्या इस साल क्या 8.25 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा या इस संख्या में कोई बदलाव है। वहीं पीएफ में ब्याज के पैसे कब मिलेंगे? पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि इस साल यानि पीएफ की ब्याज दरें जेंडर के आधार पर अलग-अलग नहीं होती हैं। 8.25% की ब्याज दर सभी ईपीएफ खाताधारकों पर समान रूप से लागू होती है, चाहे वह पुरुष हों या महिला।

यह दर पिछले वित्त वर्ष (2024-25 और 2023-24) की तरह ही बरकरार रखी गई हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या मैं अपने PF से एक साथ 25 हजार रुपये निकाल सकती हूं? जानें Form 31 के नियम और ऑनलाइन क्लेम चेक करने का तरीका
ताजा अपडेट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज क्रेडिट करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी कोई तिथि सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल यह पैसा जुलाई में जमा हुआ था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी जुलाई के महीने में पैसा अकाउंट में आ सकता है।
-1772786151133.jpg)
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर भेजें। इससे अलग 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी बैलेंस जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - PF Account में क्या आपने भी अभी तक नहीं जोड़ा Nominee का नाम? ये है आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।