herzindagi
provident fund withdrawal via upi

EPFO New Rule: शादी हो या बीमारी, अब चुटकियों में निकलेगा पीएफ का पैसा; EPFO ने शुरू की UPI पेमेंट की तैयारी

Provident Fund Withdrawal Via UPI: अब आपको पीएफ का पैसा न‍िकालने के ल‍िए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, EPFO अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब आप घर बैठे पीएफ का पैसा UPI से भी न‍िकाल सकेंगी। ये सुव‍िधा शुरू होने में दो से तीन महीनों का समय लग सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 15:57 IST

Provident Fund Withdrawal Via UPI: कब-क्‍या और क‍िस चीज की इमरजेंसी पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके लि‍ए हर क‍िसी को पैसों की जरूरत सबसे पहले पड़ती है। हर कोई फ्यूचर के ल‍िए कुछ पैसे जोड़ कर रखता है। हालांक‍ि, समय पर इन पैसों को न‍िकालना इतना आसान नहीं होता है। PF की बात करें तो इसका पैसा न‍िकालना भी झंझट भरा हो सकता है। पहले क्‍लेम डालो, इंतजार करो और फिर कई दिनों बाद जाकर अकाउंट में पैसा आता है।

हालांक‍ि, आपकी ये परेशानी जल्‍द ही खत्‍म हो सकती है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इससे पीएफ का पैसा निकालना मोबाइल से पैसे भेजने जितना आसान हो जाएगा। आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

provident fund withdrawal via upi (2)

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

आपको बता दें क‍ि EPFO अब UPI के जरिए पीएफ का पैसा नि‍कालने की सुव‍िधा शुरू करने जा रहा है। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, ये सुव‍िधा आने वाले दो से तीन महीनों के अंदर शुरू की जा सकती है। इसके लिए EPFO ने NPCI के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- EPFO Claim Status: पीएफ का पैसा अटक गया है? परेशान न हों, बस एक क्लिक में समझें क्लेम पास कराने का सीक्रेट फार्मूला

ऐसा बताया जा रहा है शुरू में ये सुविधा BHIM ऐप पर दी जाएगी। इसका मतलब ये है क‍ि पीएफ का पैसा निकालने के लिए आपको बस ऐप पर रिक्वेस्ट डालनी होगी और वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आपके अकाउंट में डायरेक्‍ट पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

अभी PF का पैसा निकालने में कितना समय लगता है?

फिलहाल 5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन एडवांस क्लेम में भी कम से कम 3 द‍िन तो लग जाते हैं। अगर अमाउंट इससे ज्यादा हो, तो मैनुअल टेस्‍ट के कारण और ज्यादा समय लग जाता है, लेकिन UPI सिस्टम आने के बाद आपको ये परेशानी नहीं होगी। पैसा आपके अकाउंट में कुछ ही देर में ट्रांसफर हो जाएगा।

शादी-बीमारी और पढ़ाई के लिए तुरंत मिलेगा पैसा

बताया जा रहा है क‍ि नई UPI वाली सुविधा खासतौर पर उन इमरजेंसी के ल‍िए होगी। जैसे-

  • बीमारी का इलाज
  • बच्चों की पढ़ाई
  • शादी या बाकी जरूरी खर्च

provident fund withdrawal via upi (1)

इन हालातों में पैसे न‍िकालने के ल‍िए जैसे ही आप क्लेम डालेंगे, EPFO का सिस्टम पीछे से उसकी जानकारी चेक करेगा। सब सही होने पर SBI के जरिए पैसा सीधे UPI से जुड़े बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- EPF Passbook Download: म‍िनटों में कैसे डाउनलोड करें ईपीएफ पासबुक? ये है आसान तरीका

कि‍न ऐप्‍स भी म‍िलेंगी सुव‍िधा?

शुरू में तो ये फैस‍िल‍िटी सिर्फ BHIM ऐप पर मिलेगी, लेकिन अगर सिस्टम सही तरह से काम करता रहा, तो आगे चलकर इसे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे दूसरे UPI ऐप्स पर भी शुरू किया जा सकता है।

कुल मिलाकर EPFO की इस फैस‍िल‍िटी से अब पीएफ का पैसा न‍िकालना आसान हाे जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पीएफ का पैसा अब कैसे निकलेगा?
अब UPI से तुरंत निकलेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।