herzindagi
megha agarwal meesho

कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला

Megha Agarwal Meesho: हाल ही में ई-कॉमर्स क्षेत्र से एक सूचना सामने आई है, जिसके मुताबिक, मीशो कंपनी की चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर मेघा अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे क्यों दिया गया इस्तीफा और कौन हैं मेघा, इसके बारे में जानते हैं...
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 14:05 IST

ई-कॉमर्स जगत की दिग्गज कंपनी मीशो ने हाल ही में एक घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि उनकी चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर (CXO - Business) मेघा अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि यह इस्तीफा 7 जनवरी को पब्लिक किया गया है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस्तीफा क्यों दिया गया और मेघा अग्रवाल कौन हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मीशो की चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर मेघा अग्रवाल कौन हैं और उन्होंने क्यों अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ते हैं आगे... 

मेघा अग्रवाल ने क्यों दिया इस्तीफा?

बता दें कि मीशो ने फिलहाल इस्तीफे के पीछे के कारण के बारे में नहीं बताया है। कंपनी ने कहा है कि वह उचित समय व अतिरिक्त जानकारी के साथ साझा करेंगे। ऐसे में अभी कारण साफ नहीं हुआ है। 

2 - 2026-01-09T131954.701

इसके साथ ही अभी ये भी नहीं पता है कि मेघा की जगह यानि चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर पद को भरने कौन आने वाला है या आने वाली है।

मीशो में कैसा रहा रेखा का सफर?

मेघा अग्रवाल पीछे 6 साल से ज्यादा समय से मीशो के साथ काम कर रही हैं। इन्होंने सितंबर 2019 में कंपनी को ज्वाइन किया था। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने कई जरूरी सीनियर पदों पर जरूरी भूमिका निभाई। इन्होंने न केवल ग्रोथ स्ट्रेटजी और बिजनेस के अंदर आने वाले कई सीनियर पदों पर काम किया बल्कि शुरुआत में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काम किया। 

इसे भी पढ़ें - थाईलैंड में गूंजा 'BTech पानी पूरी वाली' का नाम, तापसी ने सात समंदर पार देश का बढ़ाया मान, पढ़ें पूरी कहानी

 इससे अलग इन्होंने VP और जनरल मैनेजर बनकर यूजर ग्रोथ की जिम्मेदारी संभाली और कंपनी को लेकर आगे गईं। फिर अक्टूबर 2023 में चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर का पद हासिल किया।

1 - 2026-01-09T131958.382

मेघा अग्रवाल की शिक्षा (Education of Megha Agarwal)

बता दें कि मेघा ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और INSEAD मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं, वह मीशो से पहले 'ए.टी. कर्नी कंसल्टिंग' भारत में काम किया है। उसके बाद नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ भी जुड़ी हैं। 

मेघा के इस्तीफे के बाद ये खबर सबसे ज्यादा चर्चा में आई कि उनकी सैलरी करोड़ों में है। जी हां, फाइनेंशियल ईयर 2024‑25 में मेघा का कुल वेतन 2.29 करोड़ रुपये तय था, जिसमें फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए 9.4 लाख रुपये वेरिएबल पे भी शामिल था। यह नंबर कंपनी की फाइलिंग से होता हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें - Sthree Suraksha Scheme: सुरक्षा स्कीम के तहत 1000 रुपये पाने का आखिरी मौका, आज ही करें रजिस्ट्रेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Linkedin

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।