herzindagi
tapassee upadhyay

थाईलैंड में गूंजा 'BTech पानी पूरी वाली' का नाम, तापसी ने सात समंदर पार देश का बढ़ाया मान, पढ़ें पूरी कहानी

थाइलैंड में आयोजित यूनाइटेड वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फेडरेशन की वर्ल्ड चैंपियनशिप में तापसी में हिस्सा लिया, जहां पर उन्होंने न केवल अपना बखूबी प्रदर्शन दिखाया बल्कि मिस फिटनेस मॉडल इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया, वहीं, इन्होंने वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में तीसरा स्थान भी हासिल किया है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 17:23 IST

हमारे समाज में न जानें ऐसी कितनी महिलाएं हैं, जिन्होंने विदेश में जाकर नाम कमाया है। उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तापसी उपाध्याय। तापसी उपाध्याय, जिन्हें आप लोग बीटेक पानी पुरी वाली के नाम से भी जानते हैं, थाइलैंड में आयोजित यूडब्ल्यूएसएफएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिस फिटनेस मॉडल इंटरनेशनल का खिताब जीतकर आई हैं। इसी के साथ इन्होंने वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में तीसरा स्थान भी हासिल किया है। इन्होंने मेरठ के अलावा पूरे भारत का मान बढ़ा दिया है। बता दें, तापसी हमेशा मिशन हेल्दी इंडिया और वीगन फूड को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। उनकी सफलता, संघर्ष व आत्मनिर्भरता हमें एक नई सीख दे जाती हैं। 

कितने देशों ने लिया भाग?

बता दें कि इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा लगभग 40 देश के एथलीट ने हिस्सा लिया था। वहीं, टीम इंडिया की ओर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और योगा जैसी कैटेगरी में हिस्सा लिया, जिसमें सबसे ज्यादा आगे तापसी रहीं। बता दें कि तापसी मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनकी उम्र मात्र 24 वर्ष है और ये आत्मनिर्भरता की एक जीती जागती मिसाल हैं।

इसे भी पढ़ें - कौन हैं जिया शंकर, जिनका नाम जुड़ रहा है यूट्यूबर अभिषेक संग? सगाई की खबरों के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

बीटेक पानीपुरी वाली के नाम से मशहूर तापसी बीटेक इंजीनियर के रूप में स्नातक कर चुकी हैं। इसके बाद इन्होंने अपना खुद का पानी पुरी स्टॉल शुरू किया, जिसके बाद वे पानीपुरी वाली के नाम से फेमस हो गईं।

2 - 2026-01-08T164510.716

ये पश्चिमी दिल्ली में अपनी पानी पूरी लोगों को खिलाती हैं। ये ज्यादातर अपना स्टॉल तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगाती नजर आती हैं। वहां से गुजरने वाले कई लोग इसलिए भी रुक जाते हैं कि स्टॉल पर बीटेक पानीपुरी का नाम लिखा है। ऐसे में वे स्वाद लेने जरूर आते हैं।

तापसी उपाध्याय से जुड़ीं जरूरी बातें

बता दें कि तापसी का मकसद लोगों को स्वस्थ भारतीय स्ट्रीट फूड खिलाना है। उन्होंने एक वीडियो में बोला था कि वह लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करना चाहती हैं और उनकी पानी पूरियां हेल्थ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं। खास बात ये हैं कि तापसी कभी भी अपनी पूरियों को तेल में नहीं तलतीं बल्कि उन्हें एयर फ्रायर की मदद से बनाती हैं। वहीं उनके पास बिना मैदा वाली पूरियां भी मिलती हैं। इसके अलावा वह कभी बासी पूरियां नहीं देती हैं, बल्कि स्वादिष्ट पानी को रोज अपने हाथों से बनाती हैं और यह बनाने के लिए वह जड़ी-बूटियों के साथ-साथ मसालों का यूज करती हैं।

इसे भी पढ़ें - कौन हैं सई जाधव, जो 93 साल पुराने IMA रिकॉर्ड को तोड़कर बनीं पहली महिला अधिकारी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।