herzindagi
hrithik roshan

ऋतिक रोशन ने शेयर किया अपना डेली मील, आप भी घर पर तैयार करें अपने पति की हेल्दी थाली

ऋतिक रोशन ने अपनी फिटनेस का राज साझा किया है, जिसमें महंगे सप्लीमेंट्स की बजाय एक साधारण भारतीय थाली शामिल है। उन्होंने "इंडियन मिशमैश" नाम से अपनी डाइट दिखाई, जिसमें ज्वार की रोटी, मिक्स सब्जियां, उबले अंडे का सफेद हिस्सा और दाल थी। 
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 17:50 IST

ऋतिक रोशन, जिसे बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है, अपनी शानदार फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि उनकी जैसी बॉडी पाने के लिए केवल महंगे सप्लीमेंट्स या अलग डाइट की जरूरत होती है, लेकिन हाल ही में ऋतिक ने अपनी एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके मुताबिक, उन्होंने दिखाया कि एक साधारण भारतीय थाली भी वर्कआउट के बाद बेहतरीन फूड के रूप में देखी जा सकती है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि उन्होंने अपनी डाइट में किन चीजों को जोड़ा है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऋतिक रोशन अपनी डाइट में क्या खाते हैं, जो आप अपने पति की डाइट में भी जोड़ सकती हैं।

ऋतिक का स्पेशल "इंडियन मिशमैश"

बता दें कि ऋतिक ने अपनी थाली की फोटो शेयर की, उसे उन्होंने प्यार से “इंडियन मिशमैश” का प्यारा नाम दिया है। हालांकि, इस थाली में कोई फैंसी प्रोटीन पाउडर नहीं है बल्कि घर में बनने वाली बेसिक चीजें ही मौजूह हैं, जो आप बेहद आसानी से अपने पति की थाली में जोड़ सकती हैं।

ज्वार की रोटियां, भिंडी, चुकंदर, बैंगन, सेम की फली और लौकी जैसी मिक्स सब्जियां। प्रोटीन के लिए उबले हुए अंडे का सफेद हिस्सा और सादी दाल। जी हां, बस से चीजें ही ऋतिक की थाली में मौजूद थीं, जो शायद आप डेली खाते भी हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत

ऋतिक ने मजाकिया अंदाज में इसे अपना पसंदीदा खाना बताया और फैंस से पूछा कि क्या इससे बेहतर भी कुछ हो सकता है? यह संदेश उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो फिटनेस को बहुत महंगा और मुश्किल समझते हैं।

घर पर कैसे तैयार करें अपने पति के लिए हेल्दी थाली?

अगर आप भी अपने घर के सदस्यों या पति की फिटनेस का ख्याल रखना चाहती हैं, तो ऋतिक की इस थाली से टिप्स ले सकती हैं। आप गेहूं की जगह ज्वार, बाजरा या रागी की रोटियां शामिल करें। बता दें कि ये वजन घटाने और एनर्जी देने में बेहद मददगार साबित हो सकती हैं।

hrithik roshan food

इससे अलग थाली में कम से कम 2-3 तरह की सब्जियां जरूर रखनी चाहिए। बता दें कि चुकंदर खून साफ करता है, तो लौकी और भिंडी फाइबर से भरपूर होती हैं। वहीं अलग प्रोटीन की बात करें तो दाल हर भारतीय घर में बनती है ऐसे में इसे गाढ़ा रखें। साथ में पनीर या अंडे भी डाइट में शामिल करना न भूलें। 

इसे भी पढ़ें - तीन सगी बहनों ने Online Love Game के चक्कर में दी जान, एक्सपर्ट से जानें एडिक्शन के लक्षण और बचाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।