Fri Feb 20, 2026 | Updated 03:39 AM IST
herzindagi
ramadan diet plan to lose 5 kg weight in one month

रमजान के 30 दिनों में 5kg वजन कैसे कम करें? जानिए सीक्रेट डाइट प्लान

How To Lose 5 Kg Weight In One Month: रमजान वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा समय है। इस रमजान, इबादत के साथ अपनी मनचाही फिटनेस पाएं। 30 दिनों में 5 किलो वजन घटाने का मैजिकल डाइट प्लान एक्‍सपर्ट से जानें। 
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 20:26 IST

How To Lose 5 Kg Weight In One Month: रमजान का महीना न केवल रूहानी पाकीजगी और बरकतों का समय है, बल्कि यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने और जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने का भी सबसे अच्‍छा मौका है। अक्‍सर लोग शिकायत करते हैं कि रोजे रखने के बावजूद वजन बढ़ जाता है, जिसकी वजह इफ्तार में होने वाली ओवरईटिंग है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

आज हेल्थ एक्सपर्ट अमीना हसन (फेमस सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट) एक स्‍पेशल डाइट प्लान बता रही हैं, जो आपको घर बैठे बिना जिम जाए फिट बनाने में मदद करेगा। आइए वह सीक्रेट तरीका जानते हैं, जिससे आप इस ईद तक खुद को एक नए अवतार में देख पाएंगी। अगर आप भी 1 महीने में 5 किलो वजन कम करना चाहती हैं, तो इस डाइट प्‍लान को जरूर फॉलो करें।

सेहरी- एनर्जी का पावर हाउस

सेहरी में ऐसी चीजें लें, जो आपको दिनभर प्यास न लगने दें और पेट भरा हुआ महसूस कराएं।

eggs to lose 5 kg weight

  • प्रोटीन रिच ऑमलेट- 2 अंडों में ढेर सारी सब्जियां डालकर कम तेल में पकाएं।
  • मीडियम पराठा- इसे देसी घी या बहुत कम तेल में बनाएं, ताकि एनर्जी बनी रहे।
  • लो-फैट दही- एक कटोरी दही जरूर लें, यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

इफ्तार- सावधानी भरी शुरुआत

इफ्तार में अचानक हैवी खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसे स्मार्ट तरीके से करें।

  • शुगर-फ्री फ्रूट चाट- ताजे फलों का मजा लें, लेकिन ऊपर से चीनी बिल्कुल न डालें।
  • एयर-फ्राइड समोसा- अगर दिल न माने, तो 2-3 चिकन समोसे लें, लेकिन शर्त यह है कि वे डीप-फ्राई न हों। एयर-फ्रायर या कम तेल का इस्तेमाल करें।
  • डिटॉक्स वॉटर- शरबत की जगह नींबू, पुदीना और खीरे वाला डिटॉक्स वॉटर पिएं। यह फैट बर्न करने में मदद कर सकता है।
  • 1 खजूर से रोजा खोलें, यह इंस्टेंट एनर्जी देता है।

डिनर- हल्का और स्वादिष्ट

इफ्तार के कुछ घंटों बाद बैलेंस डाइट लें।

boiled chicken to lose 5 kg weight

  • ग्रिल्ड चिकन- प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
  • वेजी फ्राइड राइस- इसमें सब्जियों की मात्रा ज्यादा और चावल कम रखें। इसे बनाने में तेल का इस्‍तेमाल भी कम से कम करें।
  • चाय का शौक- अगर आप चाय के बिना नहीं रह सकते, तो डिनर के बाद कम चीनी वाली एक छोटी प्याली चाय ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: वजन कम करने के ल‍िए कर रही हैं डाइटिंग, तो पहले ही जान लें शरीर के ये संकेत

वेट लॉस के 5 गोल्‍डन रूल्‍स

रूल्‍स  क्या करें / क्या न करें
हाइड्रेशन इफ्तार से सेहरी के बीच पर्याप्‍त पानी पिएं, ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे।
नो प्रोसेस्ड फूड  पैकेट बंद चिप्स, बिस्कुट या बाहर के खाने से परहेज करें।
पानी पीने का सही तरीका इफ्तार के वक्त एकदम से बहुत सारा पानी न पिएं, बल्कि घूंट-घूंट कर पिएं।
मीठे से तौबा  इस 1 महीने मिठाई और तली-भुनी चीजों से परहेज करके ही आप वजन घटा सकती हैं।
हल्की एक्टिविटी तरावीह की नमाज खुद में अच्‍छी एक्सरसाइज है। इसके अलावा 15 मिनट की सैर जरूर करें।

वेट लॉस डाइट का मतलब सिर्फ कम खाना नहीं है, बल्कि सही समय पर सही चीज खाना है। इस डाइट प्लान को ईमानदारी से फॉलो करें और ईद के चांद के साथ अपनी नई फिटनेस का जश्न मनाएं।

यह भी पढ़ें- 1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए डाइटिशियन ने बताए ये रामबाण नुस्खे, क्या आप इन्हें जानना चाहेंगी?

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।