लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है वजन, एक्सपर्ट के बताए डाइट प्लान को करें फॉलो

वजन कम करने के लिए सही डाइट सबसे जरूरी है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो आप लाख कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं कर पाएंगी। यह डाइट प्लान वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।

diet plan to lose weight at home by expert

अक्सर लोग मोटापे को केवल लुक्स से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, असल में मोटापा एक बड़ी समस्या है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, दिल की बीमारियों और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपको इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। वजन कम करने के लिए, सबस पहले सही डाइट लें। बाहर के खाने और तली-भुनी चीजों को डाइट से दूर करें। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो आप लाख कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं कर पाएंगी। इसलिए, सबसे पहले डाइट में हेल्दी बदलाव करें। एक्सपर्ट का बताया यह डाइट प्लान वजन कम करने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वजन कम करने के लिए डाइट प्लान ( What is the best diet to lose weight quickly)

lemon water for weight loss

  • सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट नींबू-पानी पिएं। नींबू-पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह बॉडी डिटॉक्स करके वजन कम करने में मदद करता है।
  • सुबह खाली पेट नींबू-पानी पीने से डाइजेशन भी दुरुस्त होगा और आप आसानी से वजन कम कर पाएंगी।
  • नाश्ते में 1 चम्मच प्रोटीन पाउडर के साथ पालक और केला मिलाएं। इस स्मूदी को नाश्ते में पिएं।
  • पालक आयरन से भरपूर होता है और शरीर को इससे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।
  • केले में फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। केले को सुबह के वक्त खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • मिड मॉर्निंग में आप हर्बल टी पिएं। इसके साथ मुट्ठी भर भीगे हुए बादाम खाएं। इससे बैली फैट कम होता है, डाइजेशन दुरुस्त होता है और चेहरे पर निखार आता है।

यह भी पढ़ें-सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

almonds for weight loss

  • बादाम बीपी कंट्रोल करने और दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी12, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड्स होते हैं।
  • लंच में क्विनोआ सलाद के साथ उबले हुए चने खाएं। इसमें टमाटर, खीरा और नींबू मिलाएं। आप इसके साथ दही ले सकती हैं।
  • क्विनोआ में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह वजन कम करने में मदद करता है। यह पेट की जिद्दी चर्बी को भी कम करता है।
  • शाम के वक्त आप भुने हुए मखाने या चने खा सकती हैं। ये दोनों ही चीजें प्रोटीन से भरपूर होती हैं और वजन कम करने में मदद करती हैं।
  • डिनर में पालक पनीर के साथ एक रोटी और सलाद खाएं।
  • सलाद में टमाटर, खीरा और भी हरी सब्जियों को शामिल करें।

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन

वजन कम करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए डाइट प्लान को फॉलो कर सकती हैं। साथ ही, एक्सरसाइज भी जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP