Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:51 AM IST
herzindagi
 Diet mistakes blocking fat loss

वजन कम करते समय करेंगी ये गलतियां तो एक इंच भी कम नहीं होगी शरीर की चर्बी

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आपकी जिद्दी चर्बी टस से मस नहीं हो रही है, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। वेट लॉस करने के लिए सिर्फ भूखा रहने से काम नहीं चलने वाला है, आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होगा।  
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 14:15 IST

वजन कम करना कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा लगता है कि सब कुछ करने के बाद भी हमारा मोटापा टस से मस नहीं हो रहा है और शरीर की जिद्दी चर्बी 1 इंच भी कम नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई बार हम निराश हो जाते हैं और स्ट्रेस की वजह से मोटापा और बढ़ने लगता है। असल में वेट लॉस के लिए अक्सर लोग इंटरनेट पर मौजूद जानकारी पर यकीन कर लेते हैं, लेकिन असल में बिना एक्सपर्ट के आप वेट लॉस से जुड़ी किसी भी बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही किसी हैक के भरोसे अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करनी चाहिए। वजन कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ देना या हैवी एक्सरसाइज करना काफी नहीं है। कई बार डाइट से जुड़ी कुछ गलतियों के कारण भी हमारा वजन टस से मस नहीं हो पाता है। चलिए इन गलतियों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

वजन कम न होने के पीछे डाइट से जुड़ी ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • अक्सर ऐसा कहा जाता है कि वजन कम करने के लिए कार्ब्स को छोड़ देना चाहिए, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि पूरी तरह कार्ब्स छोड़ना सही नहीं है। आपको चावल और रोटी को कुछ मात्रा में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे। सही मात्रा में कार्ब्स लेना वजन कम करने में मदद कर सकता है।
  • दिन में 5-6 बार मील्स लेना आमतौर पर वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन असल में बहुत सारे मील्स लेने से शरीर फैट स्टोर करने लगता है। आप दिन में तीन ही मील्स लें, लेकिन इनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में लें।
  • सारे फैट्स खराब नहीं होते हैं, घी और नट्स जैसी कई चीजें हेल्दी फैट्स से भरपूर होती हैं। ये हार्मोन्स को बैलेंस करने और शरीर को ताकत देने में मदद करती हैं और इनसे मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है।
  • कई लोगों को लगता है कि वजन कम करने के लिए हैवी ब्रेकफास्ट करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बजाय आप प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट करें, ताकि वजन आसानी से कम हो सके।

यह भी पढ़ें- तेजी से कम करना है वजन, आज से ही छोड़ दीजिए ये 10 काम

fruit with peanut butter after workout

  • फल खाने से शुगर स्पाइक हो सकता है। ऐसे में फलों को सीड्स के साथ लें। फलों को फाइबर के साथ लेने से शुगर कंट्रोल होती है।
  • डिटॉक्स वॉटर बेशक वजन कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन बहुत अधिक पानी पीने से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं, जो कमजोरी का कारण बन सकता है।

 

यह भी पढ़ें- मक्खन की तरह पिघलेगी शरीर के हर कोने की चर्बी, इस 1 आयुर्वेदिक अनाज को करें डाइट में शामिल 


एक्सपर्ट का कहना है कि वजन कम करने के लिए लंबे समय तक भूखा रहना सही नहीं है। आप किसी भी जानकारी पर भरोसा करने की जगह एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।