Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:26 AM IST HZ Awards 2026
 signs of inflammation in body

मोटापा या इंफ्लेमेशन: बढ़ते वजन के पीछे असली वजह क्या है? ऐसे करें पहचान

क्या आपका वजन बढ़ता रहा है? खाना कम खाने के बाद भी कमर 32 से 36 हो गई है और तोंद लटकती जा रही है और आप इसके पीछे का कारण नहीं समझ पा रही हैं, तो सबसे पहले ये समझ लीजिए कि कहीं आपका मोटापा इंफ्लेमेशन की वजह से तो नहीं है?
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 22:29 IST

अगर हम आपसे कहें कि आपका बढ़ता वजन मोटापा नहीं, बल्कि इंफ्लेमेशन हो सकता है, तो शायद आपको हमारी बात समझने में मुश्किल हो, लेकिन यही बात डॉक्टर सोनू भी कह रही हैं। बढ़ता वजन हमेशा सिर्फ मोटापा (Fat Gain) नहीं होता, कई बार यह सूजन (Inflammation) की वजह से भी हो सकता है। दोनों में फर्क समझना बहुत जरूरी है। इंफ्लेमेशन यानी सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट की मदद से इसे आसानी से कम भी किया जा सकता है, लेकिन आपके लिए ये समझना बहुत जरूरी है कि आपका मोटापा, इंफ्लेमेशन की वजह से है या नहीं? इसकी पहचान कैसे करनी है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) जानकारी दे रही हैं।

मोटापा या इंफ्लेमेशन: बढ़ते वजन के पीछे की असली वजह कैसे पहचानें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Sonu khokhar (@that_doctor_lady)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि बाहर का खाना या हैवी खाना खाने के बाद ब्लोटिंग होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आपको हमेशा ब्लोटिंग रहती है, घर का खाना खाने के बाद भी पेट में हमेशा फूलापन महसूस होता है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में इंफ्लेमेशन है।
  • बार-बार एक्ने होना भी शरीर में इंफ्लेमेशन का संकेत देता है। अगर आपकी स्किन हेल्दी नहीं है, स्किन बहुत अधिक ऑयली या ड्राई रहती है, हर 3-4 दिन में एक्ने हो जाते हैं, तो आपकी बॉडी में इंफ्लेमेशन है।
  • सुबह उठकर अगर आपको चेहरे, आंखों के नीचे या उंगलियों में पफीनेस महसूस हो, तो ये भी इंफ्लेमेशन का संकेत है। इसके लिए कई बार लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब तक आपके शरीर में इंफ्लेमेशन कम नहीं होगा, इसे कम करना मुमकिन नहीं है।
  • अगर आपको हमेशा थकान रहती है, सही डाइट लेने के बाद भी कमजोरी महसूस होती है, लेकिन आपका वजन बढ़ता जा रहा है, तो इसका मतलब है कि ये इंफ्लेमेशन है।
  • इसके अलावा, जोड़ों में दर्द होना रहना भी इंफ्लेमेशन का संकेत हो सकता है।

 यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

इंफ्लेमेशन कैसे कम करें?

obesity causes and ways to lose weight

  • पानी अधिक मात्रा में पिएं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खाएं।
  • हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें।
  • हल्दी और अदरक भी इंफ्लेमेशन की वजह से बढ़े वजन को कम करने में मदद करती है।
  • चीनी, रिफाइंड ऑयल और कार्ब्स को कम से कम खाएं।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग करें। इससे भी इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • एक्सरसाइज और योग जरूर करें।
  • स्ट्रेस कम करने के लिए अच्छी नींद लें और मेडिटेशन करें।


यह भी पढ़ें- बिना Gym कमर होगी 36 से 32, सुबह खाली लें ये फैट बर्निंग पाउडर


एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपके लिए ये समझना जरूरी है कि इसके पीछे असली कारण क्या है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।