herzindagi
image

पेट की जिद्दी चर्बी के लिए जिम्मेदार होते हैं ये हार्मोन्स, इन्हें नहीं किया बैलेंस तो अंदर नहीं होगी तोंद

अगर आप खाना-पानी छोड़कर बेली फैट कम करने की सोच रही हैं, तो सबसे पहले ये समझ लीजिए कि ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। पेट की जिद्दी चर्बी के पीछे कई हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी तोंद को कम करना चाहती हैं, तो आपको सबसे पहले इन हार्मोन्स को बैलेंस करना होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 20:33 IST

बेली फैट भला किसे पसंद होता है। ये न केवल लुक्स को खराब करता है, बल्कि हमारा कॉन्फिडेंस भी कम करता है। कई महिलाओं को लगता है कि बेली फैट के पीछे सिर्फ ज्यादा या गलत खान-पान ही जिम्मेदार होता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। हमारे शरीर में मौजूद कई हार्मोन्स का लेवल जब ऊपर-नीचे होता है, तो बेली फैट बढ़ने लगता है और लटकती हुई तोंद को कम करने में मुश्किल आती है। एस्ट्रोजन, कोर्टिसोल, इंसुलिन और थायराइड जैसे हार्मोन्स बेली फैट के बढ़ने का कारण बनते हैं और इनकी वजह से इसे कम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लटकती हुई तोंद को अंदर करने के लिए इन हार्मोन्स को बैलेंस करना जरूरी है। इन्हें बैलेंस करने में कई फूड्स मदद कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

बेली फैट के लिए जिम्मेदार हार्मोन्स को बैलेंस कर सकते हैं ये फू्ड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • इंसुलिन हार्मोन को मैनेज करना भी बेली फैट कम करने के लिए बहुत जरूरी है। मेथी दाना, दालचीनी, करेला और मूंग दाल इंसुलिन लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। जब इंसुलिन लेवल बढ़ा हुआ होता है, तो अंगों के आस-पास विसरल फैट बढ़ने लगता है। इससे इंसुलिन लेवल मैनेज होता है।
  • ये सभी चीजें हार्मोनल बैलेंस में भी मदद करती हैं।
  • वजन और खासकर बेली फैट कम करने के लिए स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल का कम होना भी बहुत जरूरी है। जब शरीर में कोर्टिसोल बढ़ा हुआ होता है, तो शरीर फैट जमा करने लगता है और ऐसे में चर्बी को कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
  • अश्वगंधा, तुलसी, बादाम और मुलेठी स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। इनसे दिमाग भी शांत होता है और धीरे-धीरे कोर्टिसोल लेवल कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें- मोटापे की वजह से थुलथुला होता जा रहा है शरीर और फुटबॉल की तरह निकल रहा है पेट, तो शुरू कर दीजिए ये 3 काम; बढ़ते वजन से मिल सकता है छुटकारा

belly fat reducing tips

  • शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ा होना भी बेली फैट का कारण हो सकता है और इसकी वजह से भी पेट की चर्बी कम करने में मुश्किल आती है। इसे कम करने के लिए ब्रोकली, पत्तागोभी, नींबू और फ्लैक्स सीड्स को डाइट में शामिल करें। ये फूड्स अतिरिक्त एस्ट्रोजन को बाहर निकालने और लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।
  • जब शरीर में थायराइड लेवल कम होता है, तो इसका असर हमारे मेटाबॉलिज्म पर होता है और इसकी वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। ऐसे में बेली फैट कम करने के लिए थायराइड हार्मोन का लेवल सही होना जरूरी है। डाइट में दही, कद्दू के बीज, काबुली चना और धनिये के बीजों को शामिल करें।

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

 

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए इन हार्मोन्स को बैलेंस करन जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।