Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:13 AM IST HZ Awards 2026
image

बेली फैट कम करने के लिए इधर-उधर बातों पर नहीं रिसर्च बेस्ड तरीकों पर कीजिए यकीन, पेट की चर्बी की हो जाएगी छुट्टी

डाइटिशियन का कहना है कि बेली फैट कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ने की जरूरत नहीं होती है। आपको सब सही टिप्स को फॉलो करना है। अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी कम करना चाहती हैं, तो जरूरी है कि आप इधर-उधर बातों पर नहीं, बल्कि एक्सपर्ट के बताए तरीकों पर यकीन करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 21:09 IST

What home remedy burns belly fat fast:जब भी बात वजन कम करने की होती है, तो हम इतनी जल्दबाजी कर बैठते हैं कि किसी भी शॉर्टकट पर यकीन कर लेते हैं। वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करते ही सभी को बस रिजल्ट देखने की जल्दी होती है और इसलिए हम किसी भी बात को मान लेते हैं। खासतौर पर बात अगर पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने की हो, तो हम चाहते हैं कि बस झट से लटकती तोंद अंदर हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। सबसे पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि वजन कम करना या बेली फैट कम करना कोई जादू नहीं है और इसलिए इसमें सब्र रखना बहुत जरूरी है। आप क्रैश डाइटिंग या किसी भी नुस्खे को फॉलो करने के बजाय डाइटिशियन की सलाह लें और एक्सपर्ट के बताए रिसर्च बेस्ड टिप्स को फॉलो करें ताकि लटकती तोंद अंदर हो सके। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

बेली फैट कम करने में मदद करेंगे एक्सपर्ट के बताए ये तरीके

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, वजन कम करने के कारणों को समझना और उसी हिसाब से डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। वजन कम होने के बाद ये भी जरूरी है कि उसे दोबारा बढ़ने से रोका जा सके।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि बेली फैट केवल एक्स्ट्रा कैलोरीज के कारण नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे इंसुलिन रेजिस्टेंस, कोर्टिसोल का बढ़ना और हंगर हार्मोन का प्रभावित होना जैसे कारण हो सकते हैं।
  • इन सभी कारणों के चलते पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमने लगती है। ऐसे में रिसर्च बेस्ड तरीकों से इसे कम किया जा सकता है। दरअसल, इनकी मदद से बेली फैट के कारणों को समझकर उसी हिसाब से डाइट में बदलाव किए गए हैं।
  • सबसे पहले आपको प्रोटीन लेना है, इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है। वहीं खाने के बाद वॉक करने से सेल्स ग्लूकोज का इस्तेमाल अच्छे से कर पाता है और जल्दी डिनर करने से फैट स्टोरेज नहीं होती है।

 यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी के लिए जिम्मेदार होते हैं ये हार्मोन्स, इन्हें नहीं किया बैलेंस तो अंदर नहीं होगी तोंद

belly fat reducing tips

  • इसके अलावा, कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने के लिए डीप ब्रीदिंग करें। इसके अलावा डाइट में मिलेट्स को शामिल करें। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और इंसुलिन स्पाइक नहीं होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको स्नैक्स खाने का टाइम भी तय करना चाहिए ताकि इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो सके।
  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद भी बहुत जरूरी है। इससे हंगर हार्मोन मैनेज करने में मदद मिलती है।

 यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

 

बेली फैट कम करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।