Fri Apr 3, 2026 | Updated 08:13 PM IST HZ Awards 2026
image

बिना Gym कमर होगी 36 से 32, सुबह खाली लें ये फैट बर्निंग पाउडर

अगर आप कमर के बढ़ते साइज से परेशान है, तो रसोई के मसालों से बना यह फैट बर्निंग पाउडर आपकी मदद कर सकता है। हल्दी, धनिया, काली मिर्च, दालचीनी और अदरक से बना यह पाउडर मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर पेट की चर्बी और वजन कम करने में मदद करता है। इसे खाली पेट पीने के साथ हेल्‍दी डाइट और डेली एक्‍सरसाइज करने से अच्‍छे रिजल्‍ट मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 17:30 IST

क्या आप भी पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं और बिना जिम जाए पतली कमर चाहती हैं? अगर हां, तो आप किचन में मौजूद इन मसालों को मिलाकर एक ऐसा फैट बर्निंग पाउडर बना सकती हैं, जो धीरे-धीरे आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करके वेट लॉस में मदद कर सकता है।

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज के लिए समय निकालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन सही डाइट और छोटे-छोटे घरेलू उपाय आपके फिटनेस जर्नी को आसान बना सकते हैं। अगर आप भी कमर को 36 से 32 करना चाहती हैं, तो इस आसान और नेचुरल उपाय को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसके बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।

reduce belly fat with this magical powder

वेट लॉस पाउडर की सामग्री

  • हल्दी पाउडर- 2 चम्‍मच
  • धनिया पाउडर- 2 बड़े चम्‍मच
  • काली मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- 1/2 बड़ा चम्‍मच
  • अदरक पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच

वेट लॉस पाउडर की विधि

  • सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
  • 1 कप उबलते पानी में 1/4 चम्‍मच पाउडर डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं और सुबह खाली पेट पिएं।
  • रोज़ाना नियमित रूप से सेवन करें।

फैट बर्निंग पाउडर में मौजूद चीजों के फायदे

अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो ये सभी मसाले नेचुरल तरीके से मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर और फैट स्टोरेज कम करते हैं। आइए जानते हैं कि ये कैसे असर दिखाते हैं-

magical powder drink to reduce belly fat

हल्दी पाउडर

  • इसमें करक्यूमिन होता है, जो सूजन कम करता है।
  • शरीर में फैट जमा होने का प्रोसेस को धीमा करता है।
  • मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाकर कैलोरी बर्न करता है।

धनिया पाउडर

  • शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • डाइजेस्टिव सिस्‍टम को बेहतर बनाता है, जिससे फैट जमा कम होता है।
  • वॉटर रिटेशन को कम करता है।

काली मिर्च

  • इसमें पाइपरिन होता है, जो फैट सेल बनने से रोकता है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्निंग को तेज करता है।
  • अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है।

kali mirch to  reduce belly fat with this magical powder

दालचीनी पाउडर

  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
  • शुगर क्रेविंग कम करता है, जो वजन बढ़ने का बड़ा कारण होती है।
  • शरीर में फैट स्टोरेज को कम करता है।

अदरक पाउडर

  • थर्मोजेनिक प्रभाव से कैलोरी बर्न बढ़ाता है।
  • डाइजेशन सुधारता है और पेट की चर्बी कम करता है।
  • ब्लोटिंग और गैस की समस्या को कम करता है।

यह भी पढ़ें- Fat to Fit: इस महिला ने सिर्फ 4 महीने में कम किया 14 किलो, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी और सीक्रेट्स

इन सभी मसालों का कॉम्बिनेशन शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, डाइजेशन सुधारता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है। आपको एक बात का ध्‍यान रखना होगा कि सिर्फ इस ड्रिंक पर निर्भर न रहें। साथ में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है और नियमितता ही सबसे बड़ा फैक्टर है।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ रहा है? अपनाएं ये स्मार्ट वेट लॉस टिप्स

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।