Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:56 AM IST
herzindagi
image

रोज खाने के साथ 2 हरी मिर्च लेने से शरीर में क्या होता है? Nutritionist से जानें 

हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि महिलाओं की सेहत के लिए कई फायदे देती है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, इसमें मौजूद कैप्साइसिन मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, वेट लॉस में मदद करता है और डाइजेशन सुधारता है। हालांकि, एसिडिटी या पेट संबंधी समस्याओं वाली महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 20:35 IST

खाने के साथ हरी मिर्च का स्वाद कई महिलाओं के लिए जरूरी होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह छोटी सी मिर्च आपकी सेहत के लिए बड़े फायदे दे सकती है? वजन घटाने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पाचन सुधारने जैसे कई लाभ हरी मिर्च से जुड़े हुए हैं। शायद आपको हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन ऐसा हो सकता है और इसके बारे में हमें गुड़गांव की 'गेट फिट विद लीमा' की वेट लॉस और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स को भी सपोर्ट करती है। इनमें मौजूद कैप्साइसिन (Capsaicin) एक एक्टिव कंपाउंड है, जो शरीर में थर्मोजेनेसिस बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। यही कारण है कि कई लोग इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं। अगर आप रोज खाने के साथ 1-2 हरी मिर्च खाती हैं, तो इसके फायदे और कुछ जरूरी सावधानियां जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

boost metabolism with green chillies

मेटाबॉलिज्म को कर सकती है सपोर्ट

अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो मेटाबॉलिज्‍म को बूस्‍ट करना बेहद जरूरी है। ऐसे में हरी मिर्च आपकी मदद कर सकती है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन शरीर में थर्मोजेनेसिस बढ़ा सकता है, जिससे शरीर थोड़ी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।

विटामिन C से भरपूर

क्‍या आप जानती हैं कि आंवला की तरह हरी मिर्च में विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। रोज खाने के साथ 2 हरी मिर्च खाने से आप सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारियों से बची रहती हैं। साथ ही इसे खाने से आपके चेहरे पर ग्‍लो भी आता है।

control blood sugar with green chillies

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री (Journal of Agricultural and Food Chemistry) के अनुसार, हरी मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन शरीर में ब्लड शुगर को बैलेंस रखने और इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है। साथ ही कुछ रिसर्च बताती हैं कि कैप्साइसिन इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर कर सकता है और खाने के बाद शुगर स्पाइक्स कम कर सकता है।

डाइजेशन में मददगार

मिर्च खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस बढ़ते हैं, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- हरी मिर्च खाने के फायदे और नुकसान के बारे में क्या जानते हैं आप?

किन महिलाओं को हरी मिर्च खाने में सावधानी रखनी चाहिए?

अगर आपको ये समस्याएं हैं, तो हरी मिर्च कम या बिल्कुल न खाएं-

  • एसिडिटी या GERD
  • गैस्ट्राइटिस या पेट के अल्सर
  • IBS
  • पाइल्स

यह भी पढ़ें- काली मिर्च इस तरह खाएंगी तो शरीर को मिलेंगे जबरदस्‍त फायदे

हरी मिर्च कितनी खानी चाहिए?

ज्यादातर हेल्दी महिलाओं के लिए रोज 1-2 छोटी हरी मिर्च खाना सुरक्षित माना जाता है, बशर्ते इससे किसी तरह की जलन महसूस न हो।

green chillies benefits

हरी मिर्च सही मात्रा में खाई जाए तो यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन अगर पेट से जुड़ी समस्या है तो सावधानी लेना बेहद जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।