Tue Mar 10, 2026 | Updated 04:58 AM IST
herzindagi
How to prevent pests and diseases in chili plants

Mirch Plant Care Tips: पौधे पर पाना चाहती हैं टोकरी भर मिर्च? तुरंत हटाएं प्लांट पर लगी यह चीज, माली ने बताया तरीका

Secret Tips To Get More Mirch: मिर्च के पौधे से पाना चाहती हैं टोकरी भर पैदावार? इस आसान गार्डनिंग टिप को फॉलो करें और जानें कि मिर्च का पहला फूल हटाना क्यों जरूरी है। मिर्च के पौधों की देखभाल कैसे करें, नीचे लेख में पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 16:43 IST

How To Make Chilli Plants Bushy:अक्सर हम घर की छत या बालकनी में मिर्च का पौधा तो लगा लेते हैं, लेकिन शिकायत रहती है कि उसमें फूल झड़ रहे हैं या मिर्चें उतनी नहीं आ रहीं जितनी दूसरे के घरों में लगे पौधों में दिखती हैं। अब ऐसे में हम खाद, पानी और धूप का पूरा ध्यान रखते हैं, पौधा झाड़ी जैसा बन जाता है पर फल नहीं देता। मिर्च के पौधे को केवल पोषण की नहीं बल्कि सही ट्रीटमेंट की भी जरूरत होती है।

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कविता से पूछा कि मिर्च के पौधे पर फल ज्यादा पाने के लिए क्या करें, तो उन्होंने बताया कि पौधे पर निकले पहले फूल को अगर हटा दें, तो ग्रोथ और तेजी से बढ़ जाती है। अगर आप भी अपने गमले में लगी मिर्च के पौधे से टोकरी भर मिर्च तोड़ना चाहत हैं, तो आपको बस एक छोटा सा बदलाव करना होगा। नीचे लेख में जानें तरीका-

मिर्च के पौधे पर ज्यादा फल पाने के लिए क्या करें? (What To Do Get More Fruits On Chilli Plant)

What To Do Get More Fruits On Chilli Plant

मिर्च का पौधा जब छोटा होता है और उसमें पहला फूल आता है, तो ऐसे में प्लांट पूरी एनर्जी उस फूल को फल बनाने में लगा देता है।

पौधा चूंकि छोटा होता है, तो वह महज एक-दो मिर्च को ग्रो करने में लगा देता है। अब ऐसे में नतीजा यह निकलता है कि पौधे की लंबाई रुक जाती है और उसकी जड़ें नहीं फैल पातीं।

इस समस्या से निकलने के लिए गार्डनर एक्सपर्ट्स कविता ने बताया कि अगर आप उस पहले फूल को चुटकी से हटा देती है, तो पौधा अपनी एनर्जी जड़ों और नई टहनियों को ग्रो करने में लगा देता है।

इसे भी पढ़ें- Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फ‍िर होगा हरा-भरा 

मिर्च के पौधे से पहला फूल हटाने से क्या फायदा होता है?

How to make chili plants more bushy and productive

अगर आप मिर्च के पौधे पर निकले पहले फूल को हटाती हैं। खासकर जब प्लांट छोटा हो, तो इसका पौधे के बगल से नई डाली निकलने लगती हैं। वहीं अगर आप शुरुआती कलियों को हटाकर उसे घना बना देती हैं, तो हर नई शाखा पर फूल आएंगे।

पौधे की बढ़ती है उम्र और कलियां

मिर्च का पौधा जड़ से जितना मजबूत होगा ऊपर से उतना ही ज्यादा फल आएगा। पहले फूल को हटाने से पौधे को वह समय मिल जाता है जिसमें वह अपनी जड़ों को गमले की मिट्टी में मजबूती से जमा सके।

मजबूत जड़ों वाला पौधा मिट्टी से पोषक तत्व और पानी ज्यादा बेहतर तरीके से सोख पाता है। इससे न केवल मिर्च की संख्या बढ़ती है बल्कि मिर्च का आकार भी बड़ा होता है और उसका तीखापन भी निखर कर आता है।

कीटों और बीमारियों को झेलने में मिलती है मदद

मिर्च के पौधे पर निकले पहले फूल को हटाने से न केवल इसमें फूलों और फलों की संख्या बढ़ती है बल्कि बीमारियों और कीड़ों से इसको झेलने में मदद मिलती है।

मिर्च के पौधे से कब हटाना चाहिए फूल?

How to prevent pests and diseases in chili plants

आमतौर पर मिर्च के पौधे से फूल हटाने का समय-सीमा तब तक है, जब तक वह कम से कम 10 से 12 इंच ऊंचा न हो जाए या फिर उसमें 4-5 मजबूत टहनियां न निकल आएं।

एक बार जब पौधा स्वस्थ और घना दिखने लगे, तब उसे फल देने के लिए छोड़ दें। इसके साथ ही, हर 15 दिन में मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें और उसमें थोड़ी सी गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट जरूर डालें।

इसे भी पढ़ें- बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।