
How To Increase Marigold Flower Size: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। गार्डनिंग करने वालों के लिए यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दौरान गेंदे के पौधे को सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है अगर आपके गेंदे के पौधे में फूल आने कम हो गए हैं या कलियां सूख रही हैं, तो महीना खत्म होने से पहले किए गए कुछ छोटे-मोटे बदलाव आपके पौधे में फूलों की भरमार कर सकते हैं। सही समय में की गई देखभाल पर न केवल पौधे को घना बनाता है बल्कि बड़े-बड़े और चमकीले फूल भी खिलते हैं। से भर जाएगा।
अक्सर लोग सोचते हैं कि गेंदे का सीजन अब खत्म होने वाला है, लेकिन असल में फरवरी की हल्की धूप गेंदे के लिए बूस्टर का काम करती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके गार्डन की हर डाल फूलों से झुक जाए, तो 3 जरूरी काम बचे हुए दिनों में हर हाल में कर लें।

किसी भी पौधे की ग्रोथ के लिए खाद डालने के साथ ही मिट्टी की गुड़ाई करना अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आपके बगीचे में गेंदे का पौधा लगा है, तो मिट्टी की 2-3 इंच गहरी गुड़ाई करें। इसके बाद केले के छिलके की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले के सूखे छिलके को पीसकर मिट्टी में मिला दें। यह गेंदे के फूलों का साइज बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: ठंड में तुलसी के सिकुड़ते पत्तों की समस्या से पाएं छुटकारा, आपके पौधे को फ्रेश और हरा रखेगा ये स्प्रे

पौधे पर लगे सूखे फूल या डाल प्लांट की ग्रोथ को धीमा या कम कर देते हैं। साथ ही नई कलियां आना बंद हो जाती हैं। ऐसे में कैंची की मदद से सभी सूखे या मुरझाए हुए फूलों को टहनी के थोड़ा नीचे से काट दें। ऐसा करने से पौधे में नई कलियां और फूल बनना शुरू हो जाता है।

कई बार पौधे की लंबाई तो बढ़ती है, लेकिन वह घना नहीं होता या उसमें कलियां नजर नहीं आती हैं। इस स्थिति में पिंचिंग करना बहुत जरूरी हो जाता है। इसमें पौधे की सबसे ऊपरी कोमल टहनी को उंगलियों से थोड़ा सा तोड़ दें इससे पौधे के साइड से नई शाखाएं निकलेंगी और वह घना होगा। साथ ही, जैसे-जैसे धूप तेज हो तब गेंदे के पौधे को कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप में रखें। कम धूप मिलने पर कलियां निकलेंगी लेकिन वह खिल नहीं पाएंगी और गिर जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: तेजपत्ता का पौधा पीला पड़ रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां?
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।