Tue Mar 10, 2026 | Updated 08:53 PM IST
herzindagi
how to revive wilting marigold plant

Marigold Care Tips: गेंदे का पौधा गया है मुरझा? करें ये 3 इंस्टेंट काम, फिर से खिल उठेंगे फूल

Marigold Plant Care Tips: घर की छोटी बगिया में गेंदा का पौधा लगा हुआ अमूमन दिख जाता है, लेकिन एक शिकायत जो लोगों के पास रहती है और वह पौधे पर फूलों का न आना। क्या आपके प्लांट में फूलों की संख्या कम है? नीचे लेख में जानें कलियां और फूलों की ग्रोथ बढ़ाने का अचूक उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-03-08, 12:12 IST

How To Revive Wilting Marigold Plant: गेंदे का पौधे में अगर फूल खिले हो, तो बगीचे की रौनक बढ़ जाती है। वहीं अगर प्लांट में फूल की जगह सूखी और मुरझाई कलियां नजर आए तो न केवल गार्डेन की चमक कम होती है बल्कि मन भी उदास हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि अच्छे खासे प्लांट में अचानक से इसकी पत्तियां सूखने और फूलों की संख्या कम होने लगती हैं। इसका हल निकालने के लिए लोग नर्सरी के चक्कर लगाना शुरू करते हैं। साथ ही इसके लिए महंगे-महंगे फर्टिलाइजर लेकर आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत के हिसाब से अगर पौधे को देखभाल नहीं मिलती, तो वह सुस्त पड़ जाता है। अगर आपका भी पसंदीदा गेंदे का पौधा भी मुरझा गया है, तो यह लेख आपके लिए है।

यहां हम आपके लिए कुछ आसान और घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप उसमें नई जान फूंक सकते हैं और दोबारा ढेरों फूल पा सकती हैं।

हल्दी के पानी का करें इस्तेमाल

turmeric water for marigolds

सबसे पहले अपने गेंदे के पौधे की अच्छे से जांच करें कि कहीं कोई फंगस या कीड़ा तो नहीं लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कारण से भी पौधा ऊपर से सूखने लगता है। इससे बचने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे पौधे की जड़ में डालें। हल्दी एक बेहतरीन एंटी-सेप्टिक का काम करती है जो मिट्टी के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देती है और जड़ों को हेल्दी बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: पान के पत्ते होंगे हथेली जितने बड़े, बस जड़ में करें इस सफेद पानी का इस्तेमाल

सूखी कलियों और पत्तियों को हटाएं

natural fertilizers for marigold flowers

अगर आपके पौधे पर सूखे हुए फूल या मुरझाई हुई कलियां लटकी हुई हैं, तो उसे तुरंत हटाएं। कैंची या हाथों की मदद से इन सूखे हिस्सों को तुरंत काटकर अलग कर दें। इसे पिंचिंग कहते हैं। ऐसा करने से पौधे में नई शाखाएं और नई कलियां बनने लगती है। कुछ ही दिन के भीतर पौधा दोबारा से घना हो जाएगा।

चावल के पानी का करें छिड़काव (Rice Water For Plant Growth)

rice water for plant growth

गेंदे को पोटेशियम और स्टार्च की जरूरत होती है। अगली बार जब आप घर में चावल धोएं, तो उस पानी को फेंकने के बजाय गेंदे के पौधे में डाल दें। प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करने वाला चावल का पानी मिट्टी के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और सुस्त पड़े पौधे को फूल उगाने के लिए जरूरी ताकत देता है।

इसे भी पढ़ें- Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्‍तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।