herzindagi
why my tej patta plant leaves turning yellow know reason and solution

Gardening Tips: तेजपत्ता का पौधा पीला पड़ रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां?

तेज पत्ता के पत्ते पीले पड़ने का सबसे बड़ा कारण गलत देखभाल और गलत तरीके से पौधा लगाना हो सकता है। इसके अलावा अगर आप पौधे में पानी की मात्रा भी सही नहीं डाल रही हैं, तो यह भी सबसे बड़ा कारण हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 11:30 IST

तेज पत्ता एक ऐसा मसाला होता है, जिसकी खुशबू और स्वाद किसी भी सब्जी टेस्ट बदल देता है। पुलाव, बिरयानी, दाल, सब्जी और ग्रेवी वाली डिशेज में इसका यूज ज्यादा किया जाता है। हालांकि, तेज पत्ता कई प्रकार के होते हैं। अगर आप सही पत्ता बाजार से खरीद कर नहीं लाएंगी, तो इसका टेस्ट उतना तेज नहीं होगा। यही कारण है कि लोग बाजार से तेज पत्ता खरीदने की बजाय इसे अपने घर के गार्डन या गमले में उगाना पसंद करते हैं। घर में लगा पत्ता ताजा होता है, इसलिए कुछ लोग घर में ही पौधा लगाने लगे हैं। हालांकि, अगर आप तेज पत्ते के पौधे का सही से ख्याल नहीं रखेंगी, तो गमले में इसके पत्ते पीले पड़ने लग जाते हैं। इतना ही नहीं पत्तों से टेस्ट भी वैसा नहीं आता। इसका क्या कारण हो सकता है और क्यों हो रहा है, इसके बारे में अगर आप समझ नहीं पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ज्यादा या कम पानी देना

अगर पत्ते अचानक पीले पड़ने लगे हैं, तो यह सर्दियों के मौसम में ज्यादा हो सकता है। इसका कारण पानी ज्यादा होने की वजह से मिट्टी गीली रहती है और सुखती नहीं। अगर मिट्टी बहुत ज्यादा गीली है, तो पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। इसके अलावा अगर आप पानी कम देती हैं, जिसकी वजह से मिट्टी सुखी है, तो इससे पत्ते सूख कर झड़ने लग जाते हैं। इसलिए, पानी की सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों मुरझा जाते हैं इंडोर प्लांट्स, इस तरह करें देखभाल

why my tej patta plant leaves turning yellow know reason and solutions

मिट्टी की खराब क्वालिटी

  • कुछ लोग तेज पत्ते का पौधा खरीद कर लाते हैं और इसे घर आकर दूसरे गमले में लगाते हैं।
  • जब आप बाहर से पौधा लाते हैं, तो पौधा थोड़ी सी मिट्टी में लगा होता है।
  • घर लाने के बाद आप इसे एक बड़े गमले में लगाती हैं, ऐसे में मिट्टी बदलने के दौरान आप सही क्वालिटी की मिट्टी का यूज नहीं करती हैं, तो पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। क्योंकि, पौधे को पहले की तरह पोषत तत्व नहीं मिल पाते।

why my tej patta plant leaves turning yellow know reason and solutionsd

धूप की कमी

  • सर्दियों में तेज पत्ते के पौधे का पीला पड़ना, इसका वजह धूप हो सकता है।
  • धूप नहीं मिलने की वजह से पौधों को सही ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे पौधा ग्रोथ नहीं कर पाता।
  • इसलिए, कोशिश करें कि पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां पौधे को धूप मिल सके।
  • तेजपत्ता को हल्की धूप पसंद है।
  • इसके अलावा  प्लांट्स का ख्याल रखने के टिप्स आपके पोधों को हमेशा हरा-भरा रखेंगे।

इसे भी पढ़ें- घर को खूबसूरत दिखाने के साथ इन चीजों के लिए भी अच्छे हैं इंडोर प्लांट्स, जानें फायदे

इसके अलावा पोषक तत्वों की कमी या कीड़े या फंगल इंफेक्शन का कारण हो सकता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।